sss

; //]]>

तिल और मूंगफली की बर्फी बनाएं - Khabar NonStop

til peanuts barfiआज हम आपको सिखाएंगे तिल और मूंगफली की बर्फी जिसको खाने से आपको प्रोटीन और ऊर्जा मिलेगी। यह बर्फी खाने में बेहद स्‍वादिष्‍ट होती है। हर किसी के मन को भा जाती है ये बर्फीयां 20-25 दिनों तक आराम से चल जाती है।

तो चलिए बनाएं Yumm कॉफी मिल्‍कशेक

सामग्री

तिल – 2 कप (260 ग्राम) चीनी – 2 कप (450 ग्राम) घी – 2-3 बड़े चम्मच मूँगफली – 1 कप (150 ग्राम) नारियल – 1 कप (कसा हुआ) (60-70 ग्राम) हरी इलायची – 5-6 चिरौंजी – 1 बड़ा चम्मच काजू – 10-12 पीस बर्फी

ऐसे करें तैयार

सबसे पहले आप पैन को थोड़ा गरम कर लें और उसमें तिल डाल कर लगातार चलाएं। जब तिल अपना रंग बदलने लगे तब इसे पैन से निकाल कर किनारे किसी कटोरी में रख दें।  दूसरी ओर मूंगफली को ग्राइंडर में पीस कर पावडर बना लें।  अब कढ़ाई में 1 चम्‍मच घी डालें, उसमें मूंगफली पावडर डाल कर चलाएं।  2 मिनट के बाद इसे अलग कटोरी में निकाल कर रखें।  काजू को महीन काट लें और इलायची को भी कूट कर पावडर बना लें।

बच्चों का दिल जीतना है तो बनाएं चीज़केक

शक्‍कर की चाश्‍नी तैयार करें

एक बर्तन में शक्‍कर ले कर उसमें आधा कप पानी डाल कर पकाएं।  1-2 बूंद प्‍लेट पर टपका कर देंखे कि क्‍या वह गाढ़ी हो चुकी है।  अगर एक तार की चाश्‍नी बन गई है तो समझे कि वह तैयार है। आंच को बंद कर दें। चाश्‍नी में भुनी हुई तिल, मूंगफली पावडर, कटे काजू, नारियल, चिरौंजी और हरी इलायची पावडर मिक्‍स करें।  अब इस मिश्रण को एक घी लगी थाली में पलटें और अच्‍छे से फैलाएं। अब इस थाली को सूखने के लिये रख दें और बाद में इसे चाकू की मदद से काटें।  आपकी तिल और मूंगफली की बर्फी तैयार है। अब आप इसको किसी को टेस्ट जरुर करवा सकते हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z6bICS

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop