देश की सुरक्षा को जवान चाहिए ..तो परिवार को सीएनजी पंप चाहिए - Khabar NonStop
बुलंदशहर-जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए यूपी के बुलंदशहर का शहीद ब्रह्मपाल सिंह का परिवार अब अपनी मांगो को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गया है। शहीद की पत्नी अपनी मांगो को लेकर अब मुखर हो चुकी है, शहीद की पत्नी की मांग है कि देश की सुरक्षा को जवान चाहिये तो परिवार को सी एन जी पंप चाहिये। जब तक बेटा बड़ा हो पंप पर दो फौजी सुरक्षा के लिये तैनात होने चाहिए, गांव में शहीद के नाम पर स्कूल व शहीद की प्रतिमा लगाने की मांग की है।
एक सप्ताह से बैठी भूख हड़ताल पर
दरअसल, शहीद की पत्नी एक सप्ताह से भूख हड़ताल पर है , शहीद की पत्नी परिवार सहित भूख हड़ताल पर बैठ जाने से जिला प्रशासन में हड़कंप में है। लेकिन इन सबसे प्रशासन कैसे निबटेगा इसपर अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। शहीद की पत्नी घर में ही भूख हड़ताल का बैनर लगा कर बैठी है हालत बिगड़ने से दीवार पर ही ग्लूकोज की बोतल को लगा कर उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है।
शहीद के परिजनों की मांग, CM आये तभी होगा अंतिम संस्कार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2htNvzF
Comments
Post a Comment