sss

; //]]>

यूपी: बागपत में तीन मौलवियों की पिटाई कर चलती ट्रेन से फेंका - Khabar NonStop

NBT-image (2)

बागपत। यूपी के बागपत जिले में तीन मौलवियों ने दंबगों पर आरोप लगाया है। मौलवियों ने चलती ट्रेन में बुरी तरह पीटने और बाहर फेंकने का आरोप दंबगों पर लगाया है। तीनों मौलवियों को चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना बुधवार रात की है। मौलवियों के पक्ष में ग्रामीणों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बागपत कोतवाली पर हंगामा किया। पुलिस ने गुरुवार को सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

दहेज़ उत्पीड़न: माँ बेटे को तीन साल की जेल

क्या है पूरा मामला

बागपत जिले के ही गांव अहेड़ा के रहने वाले हैं तीनों मौलवी। घायल इसरार अपने अपने सथी रोजुद्दीन के साथ अपने गांव के एक मदरसे में बच्चों को पढ़ाते हैं। दोनों एक अन्य मौलाना के साथ बुधवार को बागपत से दिल्ली मरकज मस्जिद को देखने गए थे। वे वहीं से लौट रहे थे जब ये हादसा हुआ। घायल मौलवी इसरार के मुताबिक वह अपने दो अन्य साथियों के साथ बुधवार रात पैसेंजर ट्रेन से दिल्ली से घर अहेड़ा लौट रहे थे। मामूली सी बात को लेकर ट्रेन में दबंगों से विवाद हो गया।

लोहे की रॉड से पीटा

उसी वक्त मामला शांत हो गया था, लेकिन जैसे ही वह अहेड़ा पहुंचने वाले थे तभी दबंगों ने जो कि ऊपर की सीट पर बैठे थे, गालीगलौच शुरू कर दी इतना ही नहीं साथ ही ट्रेन का गेट भी बंद कर दिया। और पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर करीब सात हमलावरों ने लोहे की रॉड से पीटा और फिर बड़ा रेलवे स्टेशन पर फेंक कर भाग गए।

निकाय चुनाव: प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप

पास के गांव के लोगों ने की मदद

पास के गांव के लोगों को घायल मौलवियों ने मदद के लिए बुलाया। ग्रामीणों ने तीनों मौलवियों को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। और पुलिस को भी सूचना दे दी। फिलहाल एसपी बागपत के आदेश पर इस मामले में पुलिस ने सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मामल दर्ज कर लिया है। और आरोपियों की तलाश करना शुरू कर दिया है। इसरार ने कहा है कि वह हमलावरों के नाम तो नहीं जानते हैं, लेकिन सामने आने पर उन्हें पहचान सकते हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A5bJ82

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop