वाहन चोरों से तीन गाड़ियाँ जब्त, दो चोर हुए गिरफ्तार - Khabar NonStop
सुलतानपुर। निकाय चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान रविवार की शाम गोसाईंगंज पुलिस के हत्थे वाहन चोर गिरोह का एक सदस्य चढ़ गया, जो चोरी की एक कार बेचने जा रहा था। पकड़े गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी को भी दबोच लिया। जिसके पास से दो और लग्जरी वाहन बरामद किए गए हैं। वाहनों के फर्जी कागजात बनवाने वाली शातिर महिला समेत गिरोह के दो सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
आयोजित हुई किसान पंचायत, किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा
सिपाहियों ने दौड़ाकर पकड़ा
एसओ गोसोईंगंज अमरनाथ विश्वकर्मा पुलिस टीम के साथ थाने के निकट लखनऊ-बलिया हाईवे पर चार पहिया वाहनों की जांच-पड़ताल कर रहे थे। तभी एक सफेद रंग की स्विफ्ट वीडीआई कार को पुलिस ने रोक लिया। जब चालक से वाहन के कागजात मांगे गए तो वह आनाकानी कर भागने लगा। जिस पर सिपाहियों ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया।
फर्जी तरीके से युवक को बनाया अपना पति, कोर्ट ने किया तलब
साथी चोर भी धरा गया
युवक की पहचान कूरेभार थानाक्षेत्र के जमोली निवासी स्वामीनाथ गुप्ता उर्फ मल्हू के रूप में हुई। जौनपुर जिले के शाहगंज निवासी राजेश कुमार अग्रहरि पुत्र केदारनाथ को सुदनापुर नहर के पास से काले रंग की स्कार्पियो व सफेद रंग की टवेरा के साथ धर लिया गया। एसओ विश्वकर्मा ने बताया कि सभी वाहन चोरी के हैं। राजेश की पत्नी विद्यावती व इलाहाबाद जिले के थरवई थानाक्षेत्र अंतर्गत भूपतिपुर सहसो निवासी अखिलेश सोनी उर्फ रिंकू पुत्र भोलानाथ की तलाश में संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं की दबंगई, खुद ही जोड़ दिया कनेक्शन
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Aekdga
Comments
Post a Comment