sss

; //]]>

ट्रंप का अकाउंट डिएक्टिवेट करने पर, ट्विटर कर्मचारी को नोबेल देने की उठी मांग - Khabar NonStop

Trump's Twitter account

एक मानवीय भूल की वजह से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का ट्विटर अकाउंट 11 मिनट के लिए बंद हो गया था। हालांकि 11 मिनट के अन्दर ही इसे ठीक कर पुनः चालू किया गया। बताया जा रहा है कि ट्विटर के ही एक कर्मचारी ने राष्ट्रपति ट्रम्प का अकाउंट बंद किया था। ट्विटर के इस कर्मचारी का ट्विटर में यह आखिरी दिन था। लोगों को इस बात का पता चलते ही सोशल मीडिया पर उसकी तारीफ होने लगी।

डोनाल्ड ट्रम्प का ट्विटर अकाउंट 11 मिनट के लिए बंद

उठी नोबेल देने की मांग

लोगों ने ट्विटर पर पोस्ट करके ट्विटर के इस कर्मचारी को अमेरिका का हीरो करार दिया। कुछ लोगों नें ट्रम्प के ट्विटर अकाउंट के बंद होने के समय को 5-10 साल का सबसे अच्छा समय कहा। लोगों नें सोशल मीडिया पर उसे शांति के लिए नोबेल पुरस्कार देने की मांग भी की।

ये है साल 2017 का सबसे चर्चित शब्द, ट्रंप ने किया मशहूर

ये था पूरा मामला

राष्ट्रपति ट्रम्प का ट्विटर अकाउंट अमेरिकी समय अनुसार, गुरुवार शाम 7 बजे बंद हो गया था। इस दौरान 10 मिनट के लिएउनका ट्विटर अकाउंट ‘उपलब्ध नहीं है’ बता रहा था। ट्रम्प का ट्विटर अकाउंट 7 बजकर 10 मिनट पर काम करना शुरू किया। ट्विटर ने भी इस बाबत बयान जरी कर कहा कि ट्विटर के कर्मचारी की छोटी सी मानवीय भूल की वजह से ऐसा हुआ है। ट्वीटर ने बयान में कहा कि अकाउंट 11 मिनट के लिए बंद था, अब इसे पुनः चालू कर दिया गया है। घटना कैसे हुई इसकी जांच जारी है। लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि ट्विटर के ही एक कर्मचारी ने यह जानबूझ कर किया था। यह कर्मचारी ट्विटर कस्टमर सपोर्ट में काम करता था। यह उसका ट्विटर के साथ आखिरी दिन था। इसकी जांच ट्विटर द्वारा की जा रही है। रिपोर्ट आने पर ही सच्चाई सामने आएगी।

अफगानिस्तानः ऑस्ट्रेलिया दूतावास के पास आत्मघाती हमला



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zcy2Ip

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop