KBC के फिनाले में युवराज के साथ अमिताभ भी हुए भावुक - Khabar NonStop
कौन बनेगा करोड़पति’ दो महीने चलने के बाद 7 नवंबर को खत्म हो जाएगा। 6 नवंबर के एपिसोड में युवराज सिंह और विद्या बालन आएंगे। सोनी टीवी ने इस एपिसोड टीजर भी जारी किया है। जिसमें युवराज भावुक होते नजर आ रहे हैं।
युवराज की आंखों से आए आंसू
युवराज ने बात करते हुए ये भी बताया कि 2011 वर्ल्ड कप के दौरान मेरी तबीयत बहुत बिगड़ गई थी।उन्होंंने बताया कि जब वे सोकर उठे तो खांसी में रेड कलर का म्यूकस निकला। 14 सेंटीमीटर का ट्यूमर था। डॉक्टर ने उनसे कहा कि अगर वो अपना अभी इलाज नहीं करवाएंगे तो बच नहीं पाएंगे। गेम भी बिगड़ा और हेल्थ भी चली गई थी। यह सब कहते हुए युवराज इतने इमोशनल हो गए कि उनके आंखों से आंसू आ गए। युवराज की बातें सुन कर अमिताभ बच्चन भी भावुक होते नजर आए।
BB 11 की कंटेस्टेंट बंदगी हैं शादीशुदा: गहना वशिष्ठ
अपनी बातों से सबको हंसाया भी
सचिन तेंदुलकर की बात करते हुए युवी ने बताया कि एक बार बस में सीनियर्स आगे बैठे थे और जूनियर्स पीछे। सीनियर्स में से सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही उठकर पीछे आए और सभी जूनियर्स से उन्होंने हाथ मिलाया। युवी ने बताया जब सचिन तेंदुलकर उनसे हाथ मिलाकर गए तो उन्होंने अपना हाथ पूरे शरीर में मल लिया। क्या पता आगे चलकर ये मौका मिलता या नहीं। युवी की इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिनाले एपिसोड को अमिनंदन, आभार नाम दिया गया है। यह सोमवार और मंगलवार को 7.30 बजे से प्रसारित होगा। विद्या बालन ‘तुम्हारी सुलु’ के प्रमोशन के लिए यहां आई थीं। जो 17 नवंबर को रिलीज होगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A8f319
Comments
Post a Comment