Jio का एक और धमाका, रिचार्ज से पहले जरूर पढ़े ये बातें - Khabar NonStop
नई दिल्ली। जियो अपने यूजर्स के लिए एक और धमाकेदार खबर लाया है। इन दिनों जियो अपने यूजर्स के लिए कैशबैक ऑफर कर रहा है। जिन यूजर्स ने अगस्त में अपने जियो नंबर पर रिचार्ज कराया था, उनकी वैधता अब खत्म हो रही है। सभी यूजर्स के प्लान के 84 दिन लगभग अब पूरे हो जाएंगे। और अगर उन्हें अब जियो की सर्विस का फायदा लेने है तो उसके लिए रिचार्ज करना होगा। कंपनी नए प्लान के साथ ट्रिपल कैशबैक ऑफर भी ला चुकी है। इतना ही नहीं जियो के रिचार्ज पर कई ऑनलाइन रिचार्ज और वॉलेट कंपनियां भी बड़ा कैशबैक दे रही हैं। मोबिक्विक (Mobikwik) सबसे ज्यादा कैशबैक ऑफर कर रही है। जियो के 399 रुपए के रिचार्ज पर मोबिक्विक पर 300 रुपए का सुपरकैश मिल रहा है। इसका मतलब ये है कि जियो यूजर्स के लिए रिचार्ज की कॉस्ट सिर्फ 99 रुपए पड़ेगी।
बढ़िया कैमरे के साथ शानदार डिवाइस है गूगल Pixel 2
कैसे मिलेगा 300 रुपए के सुपरकैश का फायदा
उन यूजर्स को मोबिक्विक का ऐप सबसे पहले इंस्टॉल करना चाहिए जिनके पास नहीं है। इंस्टॉल करने के बाद आपको सबसे अपने मोबाइल नंबर को रजिस्टर करना होगा। फिर आपके फोन पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा, जिसके बाद ही फोन नंबर रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस पूरा होगा। इसके बाद यूजर्स से ऐप PAYBACK पिन पूछेगा, अगर आप चाहें तो इसे स्टेप को आप SKIP कर सकते हैं।
मोबाइल रिचार्ज ऑप्शन करें सेलेक्ट
जब अपका फोन नंबर रजिस्टर हो जाए तब आप ऐप पर मोबाइल रिचार्ज के ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालें और ऑपरेटर और सर्किल सेलेक्ट करें। इसके बाद अमाउंट डाल दें। अगर आप चाहें तो यहां प्लान भी देख सकते हैं। आपको 300 रुपए के कैशबैक बेनिफिट के लिए 399 रुपए या उससे ज्यादा का रिचार्ज करना होगा।
प्रोमोकोड सेलेक्ट करें
प्लान सेलेक्ट करने के बाद अब नीचे की तरफ प्रोमोकोड ऑप्शन आता है। यहां आपको NEWJIO कोड डालना होगा। कोड अप्लाई करते ही कैशबैक की डिटेल्स आपके सामने आ जाएंगी। इसमें सुपरकैश की डिटेल्स भी मिलेंगी। इसके बाद पेमेंट ऑप्शन के लिए आगे बढ़ें और पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के साथ किया जा सकता है।
flipkart ने लॉन्च किया पहला स्मार्टफोन Billion Capture+
रिचार्ज होते ही आएगा सुपरकैश
रिचार्ज होते ही पेमेंट सक्सेसफुल का मैसेज आएगा। इसके साथ ही रिचार्ज का एक SMS भी आपके फोन पर भी आएगा। आरको ट्रांजेक्शन ID भी दी जाएगी। कुछ देर बाद आपके ऐप वॉलेट में 300 रुपए का सुपरकैश आ जाएगा। आप इसका इस्तेमाल बिल पेमेंट या शॉपिंग के लिए कर सकते हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zSxHhc
Comments
Post a Comment