J&K: पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे दिनेश्वर शर्मा - Khabar NonStop
जम्मू कश्मीर। केंद्र सरकार के विशेष दूत दिनेश्वर शर्मा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से उनके घर पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के गंभीर हालातों पर भी चर्चा हुई।
ट्वीट कर दी जानकारी
बता दें की दोनों की बैठक के बाद उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राज्य में हालात को सुधारने के लिये किस तरह के कदम उठाए जा सकते हैं। उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, ‘मैने कुछ बातें उनके सामने रखीं है और वो सहमत उन पर विचार करने के लिये सहमत हुए हैं, क्योंकि आप सिर्फ गेस्ट हाउस में बैठकर लोगों का इंतज़ार करें तो ऐसा नहीं होगा। उम्मीद करते है कि जब वो दूसरी बार आएंगे तो उनकी कोशिशें तेज होंगी।’
घाटी में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ पर हुआ सेमिनार, बड़ी संख्या में छात्राओं ने लिया हिस्सा
पांच दिनों की यात्रा पर शर्मा
शर्मा जम्म-कश्मीर की पांच दिनों की यात्रा पर हैं। उन्होंने सीपीएम के नेता एम वाई तारिगामी से भी मुलाकात की। विशेष दूत दिनेश्वर शर्मा पीडीपी के नेता सरताज मदनी से भी मुलाकात करेंगे।
कई प्रतिनिधियों से बातचीत
शर्मा घाटी में तीन दिनों तक रहेंगे और फिर वो जम्मू जाएंगे जहां वो राज्यपाल एनएन वोरा, मुख्यमंत्री और विभिन्न प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। 23 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में शांति की बहाली के लिये दिनेश्वर शर्मा की नियुक्ति की थी जिसेक तहत वो राज्य के सभी पक्षों से बातचीत करेंगे।
अब्दुल वाहिद ने कहा, ‘लव जिहाद जैसी कोई चीज ही नहीं’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yHny6U
Comments
Post a Comment