sss

; //]]>

संदिग्ध जहाजों पर ISRO की उपग्रह तस्वीरों के जरिए रखी जाएगी नजर - Khabar NonStop

180539-isro

नई दिल्ली। आज गृह मंत्रालय ने कहा कि तटीय सुरक्षा को चाकचौबंद करने के लिए शीघ्र ही समुद्र में विभिन्न संदिग्ध जहाजों और नौकाओं की निगरानी इसरो की उपग्रह तस्वीरों के माध्यम से की जाएगी। तटीय सुरक्षा घेरे के तहत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अगले साल मार्च से 1000 ट्रांसपोर्डर प्रदान करेगा। यह 26/11 मुम्बई आतंकवादी हमले जैसे हमले को विफल करने के लिए किया जा रहा है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह बताया है कि सेटेलाइट निगरानी का प्रस्ताव 20 मीटर तक की नौकाओं के लिए रखा गया है।

इसरो प्लान: 3 दिन और 10 गुना कम लागत में तैयार हो जाएगा रॉकेट

भारत ने तटीय सुरक्षा मुम्बई के 2008 के आतंकवादी हमले के बाद कड़ी कर दी है। तब पाकिस्तान से अरब सागर से दस आतंकवादी मुम्बई आ गये थे। उन्होंने 166 लोगों की जान ले ली थी। अबतक बायोमैट्रिक पहचान पत्र के लिए 19.74 लाख मछुआरे पंजीकरण करा चुके हैं। जिनमें से 18.60 लाख को पहचानपत्र दिया भी जा चुका है।

अधिकारी ने बताया कि 20 मीटर से अधिक लंबी नौकाओं पर स्वचालित पहचान प्रणाली नौकाओं की निगरानी के लिए लगायी जाएगी। जबकि तटीय राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश नौकाओं पर कलर कोडिंग, गहरे समुद्र और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पर आसानी से निगरानी के लिए कर रहे हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hQYf7y

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop