यूपी एटीएस की गिरफ्त में आया ISIS का संदिग्ध आतंकी अबू जैद - Khabar NonStop
यूपी एटीएस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एटीएस ने आतंकी संगठन ISIS के संदिग्ध आतंकी अबू जैद को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी साल अप्रैल में भी यूपी एटीएस ने अन्य एजेंसियों और राज्य पुलिस की मदद से 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया था और यह आतंकी गिरोह इंटरनेट पर एक ऐप के जरिये बातचीत करता था और आतंकी घटना की तैयारी कर रहा था। यूपी एटीएस के मुताबिक इनकी गिरफ्तारी के बाद आगे की जांच में अबू जैद का नाम सामने आया था। जो यूपी के आजमगढ़ जिले का है और सऊदी अरब में रह रहा था। अबू जैद भारत में स्थित अपने गुर्गों को आतंकी घटनाओं के लिए उकसाने का काम करता था।
पुलिस ने तीन शातिर चोर को किया गिरफ्तार
पुलिस ने अबू जैद के खिला पुख्ता सबूत इकट्ठे कर उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था। शनिवार को जब अबू जैद भारत वापस लौटा तो मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। बतातें चलें कि, अबू जैद का ग्रुप यूपी तथा बिहार में और लोगों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में जुटा हुआ था ताकि बड़े आतंवादी इरादों को अंजाम दे सकें।
पुलिस की गिरफ्त में आये 5 शातिर लुटेरे
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hH4A64
Comments
Post a Comment