sss

; //]]>

काबुल में IS के आत्मघाती हमले में 9 लोग मरे - Khabar NonStop

Kabul suicide attack

काबुल-अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक विवाह स्थल पर गुरुवार को हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। ये हमला विवाह में आने वाले राजनीतिक लोगों को निशाना बनाकर हमला किया गया। आतंकवादी सगंठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

काबुल के एक पुलिस प्रवक्ता अब्दुल बसीर मुजाहिद ने बताया कि, हमलावर ने भवन के भीतर जाने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा जांच चौकी पर ही उसे रोक लिया गया, इसके बाद उसने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया। उन्होंने कहा, ‘‘हताहत हुए लोगों में हमारे कई पुलिसकर्मी शामिल हैं।’’ गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि सात पुलिसकर्मी और दो नागरिक मारे गए और दो नागरिक घायल हुए हैं।

बता दें कि, इससे पहले अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में शनिवार को एक सैन्य शिविर को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य घायल हो गए थे। इस तरह के आत्मघाती हमले कर आतंकी संगठन आतंक फैला रहे हैं।

अफगानिस्तानः ऑस्ट्रेलिया दूतावास के पास आत्मघाती हमला



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A431ts

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop