sss

; //]]>

बैंड-बाजे के साथ घोड़े पर सवार Iphone X खरीदने पहुंचा ये शख्स - Khabar NonStop

176307-iphone-x-lover-palliwal

आजकल एप्पल, आईफोन एक्स को लेकर खास चर्चा में है। खास फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के कारण एप्पल का ये फोन सचर्चा में है। हाल ही में इसे भारतीय बाजारों में लॉन्च किया गया है। लेकिन, अब आईफोन एक्स की चर्चा में आने की वजह कुछ और ही है। महाराष्ट्र के ठाणे के एक शख्स, जिसकी आईफोन एक्स के लिए दीवानगी देखने लायक ही है।

सैन फ्रांसिस्को में 300 से ज्यादा iPhone 10 हुए चोरी

बैंड-बाजे लेकर पहुंचा

ठाणे के नौपदा जिले का एक शख्‍स अपने प्रीआर्डर किए हुए आइफोन एक्‍स को लेने के लिए बैंड-बाजे के साथ घोड़ी पर सवार होकर पहुंचा। फोटो में आप इसकी दीवानगी को बखूबी देख सकते हैं। एपल का सबसे बेहतरीन आईफोन, आईफोन X है। दुनियाभर में सभी लोगों पर आईफोन का क्रेज छाया हुआ है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और चीन सहित कई देशों में इसे खरीदने के लिए प्री-बुकिंग हो रही हैं। लेकिन, भारत में सबके सिर पर इसका दीवनापन चढ़कर बोल रहा है।

स्टोर का पहला फोन खरीदा

एप्पल स्टोर रिटेलर मुताबिक यह शख्स आईफोन x की जानकारी पिछले एक महीने से रोज लेता था, आज हमने अपने स्टोर का पहला आईफोन X इसे ही बेचा है। शख्स आईफोन एक्स लिए कुछ भी कर सकता है ये बात उसने एजेंसी को बताई थी। आपको बता दें कि आइफोन की 10वीं सालगिरह के मौके पर iPhone X को लाया गया है। iPhone X की कीमत 89,000 से शुरु है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iw6sOq

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop