sss

; //]]>

iPhone X पर 10 हजार का कैशबैक: Airtel - Khabar NonStop

images (2)

भारती की सबसे बडी एयरटेल कंपनी ने कहा कि आईफोन एक्स (iPhone X) की ऑनलाइन बिक्री एयरटेल के हाल में लॉन्च किए गए ऑनलाइन स्टोर में शुक्रवार यानी आज शाम 6 बजे से शुरू होगी। आईफोन एक्स के 64जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 89,000 रुपए है और 256 जीबी मॉडल की कीमत 1,02,000 रुपये है। भारती एयरटेल के निदेशक (उपभोक्ता कारोबार) और मुख्य विपणन अधिकारी राज पुदीपेदी ने कहा कि हमारे ग्राहक एयरटेल ऑनलाइन स्टोर पर आईफोन एक्स की होम डिलीवरी का ऑर्डर भी कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा हमें अपने ऑनलाइन स्टोर पर शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं और हमें पूरा यकीन है भी है कि अब आईफोन एक्स (iPhone X) से इसमें और भी वृद्धि होगी।

यदि आप सिटीबैंक का क्रेडिट कार्ड यूज करते है तो आपको एक और फायदा होगा। अगर आप सिटीबैंक का क्रेडिट कार्ड से आईफोन एक्स खरीदते हैं तो आपको 10,000 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा। पर यह कैशबैक सिर्फ 3 नवंबर को शाम 6 बजे से 4 नवंबर को सवेरे 7 बजे के दौरान ही उपलब्ध होगी। बयान में ये भी कहा गया कि एयरटेल ऑनलाइन स्टोर पर आईफोन एक्स (iPhone x) केवल एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों के लिए अनलॉक्ड डिवाइस के तौर पर, पहले आओ, पहले पाओ आधार पर और पूरा भुगतान करने पर ही मिलेगा। अगर आपको ये लाभ उठाना है तो आप एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहक के तौर पर अपग्रेड हो सकते हैं और हाई स्पीड डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा के लिए उपलब्ध विभिन्न प्लान में से मनपसंद चुन सकते हैं।

दुनिया भर में आई WhatsApp डाउन होने की समस्या, 1 घंटे रहा बंद

ये हैं फीचर्स

आईफोन एक्स ग्लास डिजाइन में 5.8 इंच सुपर रेटिना डिसप्ले दी गई है। साथ ही इसमें ए11 बायोनिक चिप, वायरलैस चार्जिग और डुअल 12 मैगापिक्सल रियर कैमरा तथा डुअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी दिया गया है। iPhone X को 27 अक्टूबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर प्री बुक किया जा रहा है।

Oppo ने iPhone X जैसा दिखने वाला फोन किया लॉन्च

iPhone X के कंपनी ने दो मॉडल लॉन्च किए थे। एक 64GB इंटरनल मेमोरी का है और दूसरा 256GB इंटरनल मेमोरी के साथ बाजार में आया है। 64GB वाला भारत में 89,000 रुपए है और 128GB मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 1,02,000 रुपए है। यह फोन सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर में सेल किया जाएगा।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zh3rMb

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop