sss

; //]]>

INDVsNZ LIVE: इंडिया ने की अच्छी पारी की शुरुआत - Khabar NonStop

indiaभारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी में उतरी है। टीम इंडिया ने 2.3 ओवर में 0 विकेट गंवा कर 20 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा (7 रन) और शिखर धवन (12 रन) क्रीज पर हैं।

लाइव स्कोरबोर्ड

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का मिर्णय लिया। तो वहीं टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया है। भारतीय टीम में आशीष नेहरा और श्रेयस अय्यर शामिल हैं। भारतीय टीम दिग्गज तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को जीत के साथ विदाई देने की कोशिश करेगी।

नेहरा के लिए टीम इंडिया हुई भावुक, BCCI ने शेयर किया विडियो, देखें यहाँ

कीवी टीम पर भारी मेजबान टीम

गौरतलब है की भारत इस सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज जीत कर आ रहा है। तो ऐसे में मौजूदा फॉर्म को देखें तो मेजबान टीम का पलड़ा कीवी टीम पर भारी पड़ रहा है। तो कीवियों ने हमेशा ही भारत को शिकस्त दी है। टी-20 वर्ल्ड कप और अन्य सीरीज मिलाकर भारतीय टीम कभी भी न्यूजीलैंड से टी-20 मैच नहीं जीत पाई।

न्यूजीलैंड के खिलाफ

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जो छह टी-20 मैच खेले हैं उनमें से पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा। पिछले साल वर्ल्ड टी-20 का नागपुर में खेला गया मैच भी शामिल है। जब भारतीय टीम 79 रन पर ढेर हो गई थी। न्यूजीलैंड एकमात्र ऐसी टीम है जिसके खिलाफ भारत अब तक टी-20 में जीत दर्ज नहीं कर पाया है।

खुलासा: श्रीलंका ने जादू-टोने से जीती PAK के खिलाफ टेस्ट सीरीज

दोनों टीमें

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, यजुवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा।

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, टॉम ब्रूस, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गप्टिल, टॉम लाथम, हेनरी निकोलस, कोलिन मुनरो।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zYhaV1

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop