sss

; //]]>

Indigo के बाद अब Air Asia पर लगा आरोप, क्रू ने महिला यात्री से की बदसुलूकी - Khabar NonStop

AirAsia

पीड़ित महिला (फोटो ANI)

नई दिल्ली। हाल ही में इंडिगो एयरलाइन्स के स्टाफ का एक पैसेंजर से विवाद हुआ था। इस विवाद में इंडिगो स्टाफ ने पैसेंजर के साथ हाथापाई कर ली थी। घटना के बाद इंडिगो की जमकर किरकिरी हुई थी। सोशल मीडिया पर इंडिगो का जमकर मजाक उड़ाया गया था। अभी यह मामला सुर्ख़ियों में बना हुआ है। यह मामला शांत हो उससे पहले एक और महिला पैसेंजर ने एयर एशिया पर आरोप लगाया है।

उड़ान भरने को तैयार था विमान, पायलट ने किया ऐन वक़्त पर इनकार

स्टाफ ने की महिला से बदसुलूकी

महिला पैसेंजर ने एयर एशिया एयरलाइन्स के स्टाफ पर उसके साथ बदसुलूकी करने का आरोप लगाया है। यह महिला यात्री एयर एशिया के विमान से रांची से बेंगलुरु जा रही थी। पीड़ित महिला यात्री ने शिकायत दर्ज करते हुए कहा है कि उसके द्वारा फ्लाइट के टॉयलेट में गन्दगी होने की शिकायत करने पर क्रू ने उसके साथ बदसुलूकी की।महिला ने बताया कि क्रू ने ऐसा करने पर उसे ढकी देते हुए गलत तरीके से पकड़ा। यह घटना तीन नवम्बर की है।

एयरलाइन्स स्टाफ से मारपीट के बढ़ते मामले, जानें क्या हैं एयरलाइन्स के नियम

तीन कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज

महिला यात्री ने बदसुलूकी के आरोप में एयरएशिया के तीन कर्मचारियों के खिलाफ बेंगलुरु में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने जाकारी देते हुए बताया एयर एशिया के तीन कर्मचारियों ने उसके साथ आसामान्य व्यवहार किया। पीड़ित महिला यात्री ने बताया, एयर एशिया के आरोपी कर्मचारियों ने विमान में और बेंगलुरु एअरपोर्ट पर उसके साथ ख़राब व्यवहार किया। पुलिस के सामने भी उसे आरोपियों ने अपमानित किया।

AIR INDIA ने ली INDIGOकी चुटकी, ट्विटर पर किया विज्ञापन जारी

एयर एशिया ने आरोपों को किया ख़ारिज

एयर एशिया की तरफ से बयान जारी कर महिला यात्री के आरोपों से किनारा कर लिया गया है। एयर एशिया ने कहा हमने मानक प्रक्रिया का पालन किया है। एयर एशिया एयरलाइन ने भी महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एयर एशिया ने मामले से डीजीसीए को भी अवगत कराया है। एयर एशिया के प्रवक्ता ने बयान में कहा, “जब रांची एयरपोर्ट से विमान टेक-ऑफ करने वाला था तो हमारे सीनियर केबिन कू ने पाया कि आरोप लगाने वाली महिला यात्री फोन पर बात कर रही थी। क्रू ने जब फोन स्विच करने के लिए कहा तो महिला यात्री ने गाली-गलौज किया। किसी तरह से उसे समझा-बुझाकर शांत कराया. हालांकि महिला यात्री लगातार गालियां देती रही। चूंकि महिला यात्री अकेले बेंगलुरू जा रही थी तो ऐसे में हैदराबाद में विमान की लैंडिंग पर कैप्टन ने उन्हें शांत रहने का वादा लेकर आगे जाने देने की बात कही। बेंगलुरू पहुंचने पर महिला यात्री को क्रू कोच के साथ-साथ सुरक्षा स्टाफ के साथ एयरलाइन के पैसेजर आगमन हॉल पर लाया गया। बाद में उसे एयरलाइंस की लेडी सिक्योरीटी स्टाफ और दो सीआईएसएफ कमिर्यों के साथ एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन ले जाया गया।”

एयर इंडिया में ट्रांसजेंडर को नहीं मिली नौकरी तो अदालत में याचिका की दायर



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yPkxl7

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop