sss

; //]]>

IND vs SL Test: बारिश ने डाली बाधा, फिर से रुका मैच - Khabar NonStop

IND vs SL

कोलकाता-भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार को तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। लेकिन बारिश मैच में बाधा बनी हुई है। एक बार फिर से बारिश के कारण मैच को बीच में ही रोक दिया गया है।

बता दें कि, बारिश के कारण टॉस लंच ब्रेक से पहले नहीं हो पाया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया वहीं भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतर चुकी है। भारत की शुरुवात अच्छी नहीं रही मैच के शुरुवात में ही का पहला विकेट गिर गया। केएल राहुल (0) को सुरंगा लकमल की गेंद पर विकेटकीपर डिकेवला ने कैच आउट किया। 8 ओवर में ही भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा है, शिखर धवन 8 बनाकर आउट हो गए हैं। आठ ओवर के बाद खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया है। बारिश एक बार फिर से शुरू हो गयी है। बता दें कि, अभी विराट कोहली ने अपना खाता भी नहीं खोल पाएं हैं कि मैच को बारिश की वजह से रोक दिया गया है। भारत ने अभी तक दो विकेट के नुक्सान पर 17 रन बनाएं हैं।

 IND vs SL Test: बारिश ने डाली बाधा, फिर से रुका मैच



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A3jIp1

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop