sss

; //]]>

IND vs SL Test: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम, लगा दूसरा झटका - Khabar NonStop

IND vs SL

कोलकाता-भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार को तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। बारिश के कारण टॉस लंच ब्रेक से पहले नहीं हो पाया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया वहीं भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतर चुकी है। भारत की शुरुवात अच्छी नहीं रही मैच के शुरुवात में ही का पहला विकेट गिर गया। केएल राहुल (0) को सुरंगा लकमल की गेंद पर विकेटकीपर डिकेवला ने कैच आउट किया। 8 ओवर में ही भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा है, शिखर धवन 8 बनाकर आउट हो गए हैं।

IND vs SL

किसका पलड़ा रहा है भारी ?

इस मैच में जहां भारत इस मैच को जीतकर अपनी सीरिज जीतने की कड़ी को बरकरार रखने की कोशिश करेगा तो वहीं श्रीलंका को भारत की सरजमीं पर पहली टेस्ट जीत का इंतजार है। दरअसल, श्रीलंका ने भारत में 17 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 ड्रॉ और 10 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से शानदार जीत दर्ज करने के बाद श्रीलंका की टीम भारत में पहली टेस्ट जीत दर्ज करने के मकसद से उतरेगी।

विराट पीछे छोड़ सकते हैं गांगुली को

वहीं, भारत 3-0 से इस सीरिज को जीत लेते है तो कप्तान विराट कोहली के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी। दरअसल, कोहली की कप्तानी में भारत ने अब तक 29 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें से टीम ने 19 में जीत दर्ज की है और धोनी (60 टेस्ट में 27 जीत) और सौरव गांगुली (47 टेस्ट में 21 जीत) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। लेकिन 3-0 से इस सीरिज को जीतने के बाद कोहली के खाते में कप्‍तान के रूप में 22 जीत हो जाएंगी और वे सौरव गांगुली को पीछे छोड़ देंगे।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z7tVRu

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop