IND vs SL: कोलकाता में विराट कोहली ने शतक के साथ तोड़ डाले ये सभी रिकॉर्ड्स - Khabar NonStop
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और श्रीलंका के तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच ड्रा रहा। इस टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 104 रन बनाये और इसी के साथ उन्होंने नया रिकॉर्ड बनाया है।
IND VS SL: दूसरी पारी में भारत का स्कोर 150 के पार, शिखर धवन शतक के करीब
बता दें कि,कोहली ने इस शतक के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 50 शतक पूरे कर लिए हैं और अब तक टेस्ट क्रिकेट में 18 और वनडे क्रिकेट में 32 शतक लगा चुके हैं। इस तरह से वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेजी से 50 शतक लगाने के मामले में हाशिम अमला की बराबरी पर आ गए हैं। हाशिम अमला और विराट कोहली ने क्रिकेट की 348 पारियों में 100 शतक बनाए हैं। दूसरे नंबर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 376 पारियों में 100 शतक बनाए थे। इसके साथ ही विराट कोहली ने कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर की बराबरी भी कर ली है। गावस्कर ने बतौर कप्तान 18 शतक 74 पारियां में पूरी की थी, वहीं कोहली ने कप्तान के रूप में 48वीं पारी में ही 18 वा शतक पूरा कर लिया है। विराट से पहले बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे ज्यादा 11 शतक सुनील गावस्कर ने बनाए थे।
IND VS SL: शतक से चूके शिखर धवन, भारत को 49 रनों की बढ़त
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zSuQUK
Comments
Post a Comment