sss

; //]]>

IND vs SL: टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी हुआ बाहर - Khabar NonStop

IND vs SL

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम चुनी जा चुकी है लेकिन इस टीम में हार्दिक पांड्या को जगह नहीं मिली है वहीं, मुरली विजय की टीम में वापसी हुई है।

विराट कोहली के फैन हैं WWE के सुपरस्टार रेसलर फिन बैलोर

बताया जा रहा है कि, हार्दिक पांड्या को आराम दिया जा रहा है। वहीं, बीसीसीआई ने स्पष्ट नहीं किया कि उसे चोट लगी है या कार्यभार संबंधी मसला है। बीसीसीआई ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि,‘अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने टीम प्रबंधन से मशविरे के बाद हरफनमौला हार्दिक पांड्या को पहले दो टेस्ट से आराम देने का फैसला किया है। उनका चयन पहले दो मैचों के लिये हुआ था। हाल ही में उनके भारी कार्यभार को देखते हुए यह फैसला लिया गया ताकि उन्हें किसी तरह की चोट से सुरक्षित रखा जा सके। वह बेंगलूरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अनुकूलन सत्र में भाग लेंगे।’ बता दें कि भारत श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा लेकिन अभी तक केवल शुरुआती दो मैचों के लिए टीम का ऐलान किया गया है। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 16 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

पहले टेस्ट मैच की टीम इस प्रकार है-

विराट कोहली (कप्तान), के.एल. राहुल, मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, ईशांत शर्मा।

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर एजी मिल्खा सिंह का चेन्नई के अस्पताल में निधन



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zyWuWC

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop