IND vs SL: बारिश बनी आफत, धुला दूसरे दिन का मैच, भारत 74/5 - Khabar NonStop
कोलकाता-भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार को तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। बारिश के कारण पहले मैच के दूसरे दिन भी मैच बाधित रहा। गुरुवार को इस पहले टेस्ट के पहले दिन सिर्फ 11.5 ओवर के खेल के बाद दूसरे दिन भी बारिश ने खेल को प्रभावित किया और सिर्फ 21 ओवर का खेल हो पाया। दुसरे दिन भारत ने दो विकेट खो कर 57 रन बनाये हैं। दूसरे दिन के खेल में मैच के शुरुवात के कुछ समय बाद ही श्रीलंका के गेंदबाजों ने अजिंक्य रहाणे को मात्र चार रन पर ही सिमटा दिया इसके बाद अश्विन भी पवेलियन लौट गए। फिलहाल, चेतेश्वर पुजारा 47 रनों पर नाबाद हैं और 6 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं ऋद्धिमान साहा।
बारिश से मैच में खलल, भारतीय टीम का स्कोर 5 विकेट पर 74 रन
बता दें कि, पहले टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जहां बारिश लगातर खलल डाल रही थी, वहीं बारिश के बाद सुंरगा लकमल की 36 गेंद ने भारतीय क्रिकेट टीम को तीन झटके दिए। आज दूसरे दिन भी श्रीलंका के गेंदबाजों का दबदबा कायम दिखा। हालांकि, चेतेश्वर पुजारा पारी को सँभालने की पूरी कोशिश कर रहे है और अभी भी 47 रनों पर नाबाद है।
विराट ने किया राष्ट्रगान का अपमान
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hG5kvn
Comments
Post a Comment