IND vs SL: टीम इंडिया ने 610 रन बनाकर पारी की घोषित - Khabar NonStop
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोशिएसन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत होती जा रही है हो भी क्यों न जब टीम के कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने इतनी उम्दा पारी जो खेली है। इसी के साथ भारत ने श्रीलंका की ओर से पहली पारी में बनाए गए 205 रनों के जवाब में मैच के तीसरे दिन छह विकेट पर 610 रन के विशाल स्कोर पर घोषित कर दिया है।
क्रिकेट: सिर्फ 2 रन पर ढेर हो गयी टीम
दरअसल, श्रीलंका को पहली पारी में 205 रनों पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने शानदार पारी खेलते हुए 175 ओवर में छह विकेट पर 610 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है। चेतेश्वर पुजारा (143), अजिंक्य रहाणे (2), विराट कोहली (213) और रविचंद्रन अश्विन (5) तीसरे दिन आउट होने वाले बल्लेबाज हैं। इसी के साथ भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ 405 रनों की विशाल बढ़त हासिल की है। अब देखना होगा कि श्रीलंका कैसे इस विशाल रनों की पारी को हासिल करती है।
IND VS SL: श्रीलंका पहली पारी में 205 रनों पर सिमटी, भारत की पारी शुरू
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zpeVdy
Comments
Post a Comment