sss

; //]]>

IND vs SL: शतक से चूके शिखर धवन, भारत को 49 रनों की बढ़त - Khabar NonStop

IND vs SL

कोलकाता-भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा और लगातार बारिश मैच में खलल डाल रही है। पहले दिन टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 172 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 294 रन बनाए और इसी के साथ श्रीलंका ने 122 रन की बढ़त बना ली। जवाब में भारत का दूसरी पारी का स्‍कोर 30.9 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 171 रन बना चुका है। केएल राहुल और शिखर धवन अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं । शिखर धवन (94) रविवार को पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ शतक से चूंक गए, लेकिन उन्होंने और केएल राहुल ने भारत को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। चौथे दिन खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी समाप्त कर दिया गया। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 39.3 अोवरों में 1 विकेट पर 171 रन बना लिए हैं, राहुल 73 और चेतेश्वर पुजारा 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत अब तक 49 रनों की बढ़त हासिल कर चुका है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।

IND VS SL: दूसरी पारी में भारत का स्कोर 150 के पार, शिखर धवन शतक के करीब

बता दें कि, श्रीलंका की पारी के दौरान भारत के लिए मोहम्‍मद शमी और भुवनेश्‍वर कुमार ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, उमेश यादव ने दो विकेट लिए थे। दरअसल, श्रीलंकाई पारी में भुवनेश्वर कुमार ने सलामी बल्लेबाजों दिमुथ करुणारत्ने (8) और सदिरा समरविक्रमा (23) को चलता आउट किया है। इसके बाद उमेश यादव ने लाहिरू थिरिमाने (51) और एंजेलो मैथ्यूज (52) को आउट किया। भारत को चौथे दिन मोहम्मद शमी ने निरोशन डिकवेला (35) के रूप में सफलता दिलाई। इसके बाद भुवनेश्‍वर ने दासून शनाका को चलता किया तो शमी ने ‍दिनेश चांदीमल (28) और दिलरुवान परेरा को पैवेलियन लौटाया। रंगना हैराथ ने शानदार फिफ्टी (67) लगाई लेकिन भुवनेश्‍वर ने पारी के अंत में आउट किया। इसके बाद शमी ने सुंरगा लकमल को आउट कर श्रीलंका की पारी को 294 पर सिमटा दिया।

IND VS SL: बारिश बनी आफत, धुला दूसरे दिन का मैच, भारत 74/5



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ixVitF

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop