sss

; //]]>

Ind Vs SL: भारत की बड़ी जीत, श्रीलंका को पारी और 239 रनों से हराया

खेल डेस्क। बेहतरीन फार्म में चल रही टीम इंडिया ने आज श्रीलंका को दूसरे क्रिकेट टेस्ट में एक पारी और 239 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत के रिकार्ड की बराबरी कर ली और तीन मैचों की सीरीज में भी 1-0 से बढत बना ली । ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 63 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 300 विकेट पूरे करने का डेनिस लिली का रिकार्ड तोड़ा। लिली ने 56 मैचों में यह कमाल किया था जबकि अश्विन का यह 54वां टेस्ट है।

 

 

भारत ने इससे पहले 2007 में मीरपुर में बांग्लादेश को एक पारी और 239 रन से हराया था जब राहुल द्रविड़ टीम के कप्तान थे। अश्विन ने 130 रन देकर आठ विकेट लिए। उन्होंने लाहिरू गामेगे को दूसरा पर आउट करके श्रीलंकाई पारी का अंत किया। जीत के बाद टीम ने कोई जश्न नहीं मनाया और खिलाडय़िों ने बस अश्विन को हाथ मिलाकर बधाई दी। श्रीलंका के लिये सिर्फ कप्तान दिनेश चांदीमल ( 61 ) कुछ देर टिक सके । बाकी बल्लेबाजों में वह माद्दा नजर ही नहीं आया जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिये जरूरी होता है। श्रीलंका को इस हार की टीस लंबे समय तक महसूस होगी क्योंकि चंद बरस पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह शीर्ष टीमों में शुमार की जाती रही है । अपनी सरजमीं पर टेस्ट मैचों की तरह ही वह यहां भी साढे तीन दिन में मैच हार गई ।

The post Ind Vs SL: भारत की बड़ी जीत, श्रीलंका को पारी और 239 रनों से हराया appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zJA4TS

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop