sss

; //]]>

Ind Vs SL: भारत ने 230 की बढ़त के बाद घोषित की पारी

खेल डेस्क। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (नाबाद 104) रन की बेहतरीन शतकीय पारी के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ उतार चढ़ाव से भरे हुये पहले क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को 230 रन की बढ़त मिलने के साथ ही अपनी पारी को घोषित कर दिया। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 88.4 ओवर में आठ विकेट पर 352 रन का मजबूत स्कोर बनाया। उसे दो विकेट शेष रहते 230 रन की बड़ी बढ़त हाथ लगी और इसी के साथ कप्तान विराट ने पारी घोषित करते हुये श्रीलंका के सामने जीत के लिये लक्ष्य रख दिया।

 

पहली पारी में बिना खाता खोले ही आउट हो गये स्टार खिलाड़ी विराट ने इस बार अपने कद के अनुरूप प्रदर्शन किया और 119 गेंदों में 12 चौके और दो छकके लगाकर नाबाद 104 रन की शतकीय पारी खेली। विराट ने 119 गेंदों में अपने 100 रन पूरे किये और टीम के सात बल्लेबाजों के साथ अहम साझेदारियां भी कीं। विराट ने भुवनेश्वर के साथ आठवें विकेट के लिये 40 रन और नौवें विकेट के लिये मोहम्मद शमी के साथ 31 रन की अविजित साझेदारियां करते हुये भारत को अहम बढ़त तक पहुंचाया।

The post Ind Vs SL: भारत ने 230 की बढ़त के बाद घोषित की पारी appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2B3xuFj

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop