sss

; //]]>

IND vs SL: श्रीलंका पहली पारी में 205 रनों पर सिमटी, भारत की पारी शुरू - Khabar NonStop

IND vs SL

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोशिएसन स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। दुसरे टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका ने उछालभरी पिच पर संभलकर खेलते हुए काफी रक्षात्मक खेल दिखाया। श्रीलंका ने 9 विकेट खोकर 205 रन बना लिए हैं।  भारत की ओर से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सबसे अधिक चार विकेट लिए हैं। रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने तीन-तीन हासिल किए। वहीं जवाब में भारतीय टीम भी बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतर चुकी है। भारत के केएल राहुल रन बनाकर आउट हो गए हैं। मुरली विजय और चेतेश्‍वर पुजारा अभी क्रीज पर हैं।

कौन है भुवि की जगह टीम इंडिया में शामिल होने वाला ये खिलाड़ी

बता दें कि, .भारतीय टीम ने अपनी प्‍लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शमी मैच में नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह ईशांत शर्मा टीम में शामिल किए गए हैं। भुवनेश्‍वर कुमार के स्‍थान पर रोहित शर्मा और शिखर धवन के स्‍थान पर मुरली विजय को टीम में जगह मिली है। गौर हो कि, भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रा हुआ था। इस दूसरी पारी में भारतीय टीम अगर जीत हासिल करती है तो सीरिज पर भारतीय टीम को 1-0 से बढ़त मिल जाएगी।

हॉन्ग कॉन्ग ओपन:दुसरे दौर में पहुंची साइना, कश्यप और सौरभ हारे



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2mY2yU1

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop