sss

; //]]>

IND VS SL: दूसरी पारी में भारत का स्कोर 150 के पार, शिखर धवन शतक के करीब - Khabar NonStop

IND VS SL

कोलकाता-भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। जहां बारिश मैच में लगातार खलल डाल रही थी बारिश जब रुकी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 172 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 294 रन बनाए और इसी के साथ श्रीलंका ने 122 रन की बढ़त बना ली। इस बढ़त के साथ ही भारत पर दबाव बढ़ गया है। जवाब में भारत का दूसरी पारी का स्‍कोर 30 ओवर के बाद बिना विकेट खोए 150 रन हो चुके हैं। केएल राहुल और शिखर धवन अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं ।

बारिश से मैच में खलल, भारतीय टीम का स्‍कोर 5 विकेट पर 74 रन

बता दें कि, श्रीलंका की पारी के दौरान भारत के लिए मोहम्‍मद शमी और भुवनेश्‍वर कुमार ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, उमेश यादव ने दो विकेट लिए थे। दरअसल, श्रीलंकाई पारी में भुवनेश्वर कुमार ने सलामी बल्लेबाजों दिमुथ करुणारत्ने (8) और सदिरा समरविक्रमा (23) को चलता आउट किया है। इसके बाद उमेश यादव ने लाहिरू थिरिमाने (51) और एंजेलो मैथ्यूज (52) को आउट किया। भारत को चौथे दिन मोहम्मद शमी ने निरोशन डिकवेला (35) के रूप में सफलता दिलाई। इसके बाद भुवनेश्‍वर ने दासून शनाका को चलता किया तो शमी ने ‍दिनेश चांदीमल (28) और दिलरुवान परेरा को पैवेलियन लौटाया। रंगना हैराथ ने शानदार फिफ्टी (67) लगाई लेकिन भुवनेश्‍वर ने पारी के अंत में आउट किया। इसके बाद शमी ने सुंरगा लकमल को आउट कर श्रीलंका की पारी को 294 पर सिमटा दिया। फिलहाल, दूसरी पारी में बिना विकेट खोये भारतीय टीम का स्कोर 150 के पार हो गया है, वहीं, शिखर धवन शतक के करीब हैं।

IND VS SL: बारिश बनी आफत, धुला दूसरे दिन का मैच, भारत 74/5



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j7MtGq

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop