IND VS NZ T20: तिरुवनंतपुरम में बारिश के कारण मैच शुरू होने देरी - Khabar NonStop
आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज तीसरा और अंतिम T20 मैच केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जायेगा। इस मैच से सीरीज का फैसला होगा की कौनसी टीम सीरिज पर कब्जा करेगी। बारिश की वजह से मैच देरी से शुरू होगा। बताया जा रहा है कि, बारिश शुरू होने से मैदान पर दोबारा कवर्स बिछाये गए थे और इसी वजह से निर्णायक मुकाबले में टॉस देरी से हो रही है। वहीं, आउटफील्ड अब भी गीली है और ग्राउंड्समैन मैदान सुखा रहे हैं तोवहीं, टीम इंडिया के खिलाड़ी फुटबॉल खेलने में व्यस्त हैं।
IND VS NZ T20: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगा भारत
गौरतलब है कि, न्यूजीलैंड की टीम ने राजकोट में हुए टी-20 के दुसरे मुकाबले में जबरदस्त वापसी करते हुए सीरीज 1-1 बराबर कर दी थी। इस सीरीज पर अपना कब्जा जमाने के लिए जहां भारत को बेहतर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दोनों में अपना बेहतरीन देना होगा तो वहीं, न्यूजीलैंड अपने पिछले मैच के प्रदर्शन को बरकरार रखने की कोशिश करेगा। बता दें कि, तिरुवनंतपुरम में पिछला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच 25 जनवरी 1988 को यूनिवर्सिटी स्टेडियम में खेला गया था।
मोहम्मद सिराज के लिए बुमराह ने कहा कुछ ऐसा कि…
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zpslai
Comments
Post a Comment