IND vs NZ: मैच में राष्ट्रगान न बजाने के लिए केसीए ने मांगी माफी - Khabar NonStop
भारत और के बीच 7 नवंबर को हुए टी-20 मैच में केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने राष्ट्रगान नहीं बजाने पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। बारिश की वजह से 7 नवंबर को मैच देरी से शुरू हुआ तो और इसी जल्दबाजी में केसीए ने दोनों ही देशों का राष्ट्रगान नहीं बजाय।
धोनी का ये मस्ती भरा अंदाज़… आपने देखा ?
केसीए के सचिव ज्येश जॉर्ज ने कहा, “स्टेडियम प्रशासन मैच को जल्द से जल्द शुरू कराना चाहता था क्योंकि मैच में पहले ही बारिश की वजह से ढाई घंटे की देर हो चुकी थी। हां हम मानते हैं कि यह हमारी गलती है।” उन्होंने आगे कहा, “हम सब मैदान में थे और बारिश के बाद जल्द से जल्द मैच शुरू कराना चाहते थे। इस दौरान हम राष्ट्रगान बजाना भूल गए. हमारी ओर से एक बड़ी ग़लती है और इसके लिए हम सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हैं। ऐसा फिर दोबारा नहीं होगा।”
बता दें कि, 7 नवंबर को हुए टी-20 मैच में भारत ने 6 रनों से मैच जीत लिया था और मैच के दौरान दोनों ही टीमों की शानदार फील्डिंग देखने को मिली थी। वहीं, विराट कोहली में मैच के बाद धोनी के आलोचकों को भी कड़ा जवाब दिया था।
1009 रन बनाकर बनाया था रिकॉर्ड, अब उपलब्धि ही बनी परेशानी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hicPVs
Comments
Post a Comment