IND vs NZ: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 साल बाद T-20 में मिली जीत - Khabar NonStop
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर भारत ने टी20 मैचों में पहली बार न्यूजीलैंड की टीम को हराकर जीत दर्ज की है इसके साथ ही टीम इंडिया ने आशीष नेहरा को शानदार विदाई भी दी है। तीन मैचों की सीरीज में भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रनों से मात दी है। 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 149 रनों पर ही सिमट गई।
बता दें कि, वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज करने के बाद आज भारतीय टीम टी-20 में न्यूजीलैंड केसाथ मुकाबला था। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने ने 3 विकेट के नुकसान पर 203 रनों का लक्ष्य रखा था। लेकिन 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 149 रनों पर ही सिमट गई।
गौरतलब है कि, इससे पहले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2007 में पहला टी-20 मैच खेला था, लेकिन टीम इंडिया को 10 साल बाद यानी 2017 में जाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी टी-20 इंटरनेशनल मैच में जीत मिली है.
भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 203 रनों का लक्ष्य
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zYX8cX
Comments
Post a Comment