IMD वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग में 51वें स्थान पर पहुंचा भारत - Khabar NonStop
ग्लोबल बिजनेस स्कूल आईएमडी की ओर से जारी की गई वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग में भारत की वैश्विक रैंकिंग तीन अंक सुधरकर 51वीं हो गई है। पिछले वर्ष भारत 54वें स्थान पर था जो इस वर्ष 3 पायदान उछलकर 51 हो गई है। वहीं, इस सूची में स्विटजरलैंड को पहले स्थान पर है।
विश्व रैंकिंग में भारतीय संस्थान, देखें रिपोर्ट
बता दें कि, वैश्विक स्तर पर यूरोप का दबदबा कायम है। इस रैंकिंग में स्विट्जरलैंड, डेनमार्क और बेल्जियम सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी देश बने हुए हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, नीदरलैंड, नॉर्वे, जर्मनी, स्वीडन और लक्जमबर्ग टॉप 10 में शामिल हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘यूरोपीय देशों की शिक्षा प्रणाली उन्हें बाकियों से अलग करती है। ये उन्हें स्थानीय प्रतिभा को विकसित करने के साथ साथ विदेशी और अत्याधिक कुशल पेशेवरों को आकर्षित करने में मददगार होती है। इन पर कई यूरोपियन व्यवसाय बेहतर प्रदर्शन का भरोसा करते हैं।” आईएमडी की वार्षिक विश्व प्रतिभा रैंकिंग में 63 देश शामिल किए जाते हैं और भारत का स्थान 54 से 51वां हो गया है। इसमें शामिल देशों की रैंकिंग तीन प्रमुख श्रेणियों (निवेश एवं विकास, अपील और तत्परता) के आधार पर की जाती है। भारत को इसमें क्रमश: 62वां, 43वां और 29वां स्थान प्राप्त हुआ है। आईएमडी स्विट्जरलैंड के प्रतिस्पर्धात्मकता मामलों के प्रमुख ऑर्चुरो ब्रिस का कहना है कि, भारत स्थानीय प्रतिभा को बनाए रखने और विदेशी श्रम को आकर्षित करने की दिशा में अच्छा काम नहीं कर रहा है।
तो क्या वर्ल्ड बैंक की रैंकिंग थी पहले से फिक्स!
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iCunwK
Comments
Post a Comment