sss

; //]]>

दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग का कहर, IMA ने दी चेतावनी - Khabar NonStop

Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से जहरीले स्मॉग ने दस्तक दी है जिससे सोमवार शाम को विजिबिलिटी घटकर 500 मीटर तक पहुंच गई। मंगलवार को जहरीले स्मॉग से हालत और बदतर हो गए हैं। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि जहरीले स्मॉग का कहर अभी 3-4 दिन बरकरार रहेगा।

दिल्ली: ब्लू व्हेल ने फिर एक छात्र को बनाया अपना शिकार

सोमवार शाम से दिल्ली-एनसीआर में जहरीले स्मॉग का कहर देखा गया जो कि मंगलवार को और बढ़ता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद मौसम विभाग ने भी चेतावनी दे दी है कि 3-4 दिनों तक जहरीले स्मॉग की चादर घेरे रहेगी ऐसे में कुछ सावधानियां बरतने की हिदायत दी है। वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने दिल्ली में हेल्थ एमरजेंसी घोषित कर दिया है। IMA अध्यक्ष डॉक्टर केके अग्रवाल ने कहा कि, जो अभी हालात है उसे देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में तत्काल स्कूल बंद किए जाने चाहिए।

IMA की चेतावनी के बाद दिल्ली सरकार भी हरकत में आ गयी है तभी तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से कहा है कि, वे प्रदूषण के चलते कुछ दिन स्कूल बंद करें।

दिल्ली के इस जहरीले स्मॉग से यातायात पर भी असर पड़ा है। स्मॉग की वजह से जहां 12 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह 20 से अधिक फ्लाइट भी उड़ान नहीं भर पाईं।

दिल्ली-एनसीआर में छाया धुंध, ये FOG नहीं SMOG है



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2h9Pe9e

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop