sss

; //]]>

Idea ने 84GB डेटा वाला नया ऑफर पेश किया - Khabar NonStop

idea

Idea लगातार अपने नए प्लान्स पेश कर रही है। कंपनी ने 197 रुपये वाला प्लान पेश किया। जिसमें कंपनी ने अब कुछ बदलाव किए हैं। इसके साथ ही कुछ नए प्लान्स भी पेश किए हैं। गुप्त रूप से आइडिया ने 449 रुपये और 529 रुपये का टैरिफ प्लान लॉन्च किया है। साथ ही अनलिमिटेड ओपन मार्केट कॉम्बो प्लान में आंध्र-प्रदेश एंड तेलंगाना सर्किल में कुछ बदलाव किया है।

अमेजन: आज से शुरू EMI उत्सव, मामूली कीमत चुकाकर ले सकते हैं स्मार्टफोन

अब बदलाव के बाद 498 रुपये वाले प्लान में आंध्र-प्रदेश एंड तेलंगाना सर्किल के ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, नेशनल रोमिंग कॉल, के साथ साथ प्रतिदिन 1GB डेटा और 100SMS मिलेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी पहले 70 दिनों की थी, अब इसे 77 दिन कर दिया गया है।

दो नए प्लान किए पेश

कंपनी ने अब 449 रुपये और 529 रुपये वाले दो नए प्लान भी पेश किए हैं। आंध्र-प्रदेश एंड तेलंगाना सर्किल के ग्राहकों के लिए ही है 449 रुपये वाला प्लान। जिसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल, नेशनल रोमिंग कॉल, प्रतिदिन 1GB डेटा और 100SMS मिलेंगे। इसकी वैलिडिटी 70 दिनों की होगी।

529 रुपये वाले प्लान की बात करें तो 529 रुपये वाले प्लान फिलहाल सिर्फ केरल सर्किल के ग्राहकों के लिए है। इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है। 529 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 1GB डेटा और हर दिन 100SMS मिलेंगे। ग्राहकों को इसमें कुल 84GB डेटा मिलेगा। प्रतिदिन वॉयस कॉल के लिए 250 मिनट की और हर हफ्ते 1000 मिनट की बाध्यता रहेगी।


from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hSAjRg

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop