शिल्पा शिंदे ने विकास को कहा, ‘I Love You’ - Khabar NonStop
बिग बॉस सीजन 11 में नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान बिग बॉस के आदेशानुसार घरवालों को अपनी सबसे प्यारी चीज कुर्बान करनी थी। इस नॉमिनेशन प्रक्रिया में शिल्पा शिंदे भी नोमीनेट हुई थी लेकिन विकास ने शिल्पा के लिए अपनी सबसे प्यारी चीज कुर्बान कर दी और शिल्पा को घर से बाहर जाने से बचा लिया।
.@lostboy54 sacrifices his favorite jacket to save Shilpa from nominations! Did you expect this? Watch #BB11 tonight at 10:30 PM! http://pic.twitter.com/YbawhpgNFs
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 14, 2017
दरअसल, हुआ यूं कि, घर में टॉवर में बैठने के चलते बिग बॉस शिल्पा को नॉमिनेशन की प्रक्रिया में सेफ करने का रास्ता बताते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि, अगर विकास शिल्पा के लिए अपनी पसंदीदा जैकेट को नष्ट कर देते हैं तो शिल्पा नॉमिनेशन प्रक्रिया से बाख जाएँगी। शिल्पा ने जब घरवालों को ये बात बताई फिर क्या था विकास ने बिना देरी किये अपनी पसंदीदा जैकेट को नष्ट किया। ये देख कर शिल्पा भावुक हो गयी और फिर दोनों के बीच इमोशनल मोमेंट्स भी देखने को मिलेंगे। खैर इस पूरी प्रक्रिया से एक चीज अच्छी हुई है कि एक बार फिर से दोनों में दोस्ती हो गयी है। शिल्पा ने तो विकास को ‘आई लव यू’ भी कहा। विकास ने शिल्पा से ये भी कहा कि वो फिर से उनके साथ भविष्य में उनके साथ काम करना चाहते है।
बिग बॉस 11: विकास गुप्ता ने की घर से भागने की कोशिश
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AF9ffO
Comments
Post a Comment