sss

; //]]>

जब I Love You सुनते ही फ्लाइंग किस देने लगे शिवराज सिंह चौहान - Khabar NonStop

CM Shivraj Singh

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक फ्लाइंग किस देते हुए विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विडियो में शिवराज सिंह चौहान एक कार्यकर्ता को फ्लाइंग किस देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ज्योतिरादित्य के नाम पर सहमत हुए कमलनाथ, MP में आसान हुई कांग्रेस की राह

शिवराज दे रहे फ्लाइंग किस

यह वीडियो 17 अक्टूबर का बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हाल ही में अमेरिका गए हुए थे। मुख्यमंत्री का अमेरिका दौरा भी सुर्ख़ियों में था। इसकी वजह थी शिवराज सिंह का बयान जिसमें उन्होनें भोपाल की सड़कों को अमेरिका से अच्छी बताया था। खैर, हम बात कर रहे हैं विडियो की, विडियो 17 अक्टूबर का है। अमेरिका जाने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। शिवराज का यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में था। यहाँ पर कार्यक्रम में एक कार्यकर्त्ता शिवराज को आवाज दे रहा था। जब शिवराज की उसपे नज़र गयी तब कार्यकर्त्ता ने शिवराज को आई लव यू कहा। इसके बाद शिवराज ने उसे फ्लाइंग किस दिया।

न्यूयॉर्क से ज्यादा स्वच्छ है भोपाल: शिवराज सिंह

विडियो को लोग कर रहे पसंद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह विडियो सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है। इसे काफी लोग लाइक और शेयर कर रहे हैं। गौरतलब हो कि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में मामा के नाम से मशहूर हैं। शिवराज अपने ऐसे कार्यों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। उन्होनें कभी अपने कार्यकर्ताओं के लिए स्टेज पर गाना गया है और कभी चुटकुले सुनाते हुए नज़र आये हैं। हाल ही में शिवराज की सोशल मीडिया पर उनके एक बयान की वजह से जमकर आलोचना हुई थी। उन्होनें भोपाल की सड़कों को अमेरिका की सड़कों से अच्चा बताया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था।

भोपाल गैंगरेप: लापरवाही बरतने पर 6 पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2y3Mwt6

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop