जल्द लांच होगी Hero की ये बाइक
ऑटो डेस्क: भारत की प्रसिद्ध दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प जल्द ही अपनी एक नई आॅफ रोड बाइक को लांच करने वाली है। बता दें कि इस नई बाइक को 2017 EICMA शो में पेश कर सकती है। यह शो इटली के मिलान में 7 नवंबर से 12 नवंबर 2017 तक चलेगा। ये मोटरसाइकल आॅफ रोडिंग के लिए सूटेबल रहेगी। इसमें स्पोक वील्ज, फ्रंट डिस्क ब्रेक्स और फ्रंट फेंडर देखा जा सकता हैं इमेज में स्लीक हेडलैम्प यूनिट दिख रही है जो कि फ्लाईस्क्रीन से लैस है।
इसके अलावा रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि यह नई बाइक हीरो इम्पल्स का 200सीसी वैरियंट होगा। हीरो मोटोकॉर्प लगातार इस मोटरसाइकल पर काम कर रही है और इसे 2018 के अंत तक लांच कर देगी।
The post जल्द लांच होगी Hero की ये बाइक appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2habAYp
Comments
Post a Comment