किन्नर बना कांस्टेबल तो HC ने दिया ये आदेश - Khabar NonStop
राजस्थान। राजस्थान हाई कोर्ट ने सोमवार को प्रदेश के जालौर जिले की किन्नर गंगा कुमारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस विभाग को उसे नियुक्ति पत्र देने के आदेश दिए हैं। किसी किन्नर को सरकारी नौकरी देने का राजस्थान में यह पहला मामला है।
दाऊद इब्राहिम की संपत्ति होगी आज नीलाम
छह सप्ताह में नियुक्ति पत्र
जस्टिस दिनेश मेहता की कोर्ट ने गंगा कुमारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए छह सप्ताह में नियुक्ति पत्र देने को कहा है। 2013 में 12 हजार पदों के लिए पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हुई थी। इसमें गंगा कुमारी का भी चयन हुआ। सभी अभ्यर्थियों का मेडिकल कराया गया तो गंगा के किन्नर होने की बात सामने आई।
सैनी समाज के आह्वान पर कई सैनियों ने छोड़ा चुनाव मैदान
पुलिस अधिकारी नियुक्ति देने को लेकर असमंजस में
इस पर पुलिस अधिकारी नियुक्ति देने को लेकर असमंजस में पड़ गए। गंगा देवी के किन्नर होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस मुख्यालय में मामला भेजा। पुलिस मुख्यालय निर्णय नहीं कर पा रहा था। इस पर गंगा कुमारी कोर्ट में गई और उसे न्याय मिला।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zBGTWJ
Comments
Post a Comment