sss

; //]]>

बढ़ा H1N1 संक्रमण का प्रकोप, एक मरीज ने तोड़ा दम - Khabar NonStop

H1N1

जम्मू कश्मीर। H1N1 इन्फ्लूएंजा संक्रमण से जूझ रहा एक मरीज ने एसके इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रोगी ने इस वायरस के संक्रमण के आगे घुटने टेक दिए। 50 वर्षीय इस मरीज को 5 नवम्बर को एसके इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। डॉक्टर के मुताबिक उपचार के दौरान रोगी की जांच में H1N1 संक्रमण पॉजिटिव पाया गया था।

श्रीनगर में फर्जी लाइसेंस रैकेट का पर्दाफाश

चिकित्सा अधीक्षक एसकेआईएमएस, डॉ एस अमीन तब्बेश ने पुष्टि की है कि इन्फ्लूएंजा के कारण एक मरीज की मृत्यु हो गई। डॉ एस अमीन के मुताबिक, “मरीज का सेप्सिस और सीओपीडी (पुरानी प्रतिरोधी फुफ्फुसीय विकार) के लिए इलाज किया जा रहा था।” उन्होंने बताया कि वर्तमान में एच1 एन1 इन्फ्लूएंजा के चार और मरीज अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। गंदरबल के इस मरीज की मौत के बाद, एच1एन1 इन्फ्लूएंजा की वजह से मरने वाले मरीजों की संख्या 6 हो गई है।

बारामूला में महिला ने सरकार से माँगा न्याय

अस्पताल प्रशासन और एसकेआईएमएस के डॉक्टरों के मुताबिक, “कुछ और मौतें” रिकॉर्ड में दर्ज नहीं की गईं है, क्योंकि इन मरीजों की मृत्यु भर्ती होने के तुरंत बाद हो गयी थी। एक सूत्र ने बताया, “इस अस्पताल में एच1 एन1 इन्फ्लूएंजा के कम से कम 9 रोगियों की मृत्यु हो गई।” इसी बीच, सरकार ने एच1 एन1 इन्फ्लूएंजा के कारण इंस्टीट्यूट में एक बडगाम की महिला की मौत पर एसकेआईएमएस से समयबद्ध रिपोर्ट मांगी है। एक स्रोत ने बताया कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री असीया नकाश ने निर्देशक एसकेआईएमएस को एक पत्र लिखा था जिसमें महिला की मौत के बारे में जानकारी मांगी गई।

उत्तरी कश्मीर में पुलिस को मिली सफलता, शराब तस्कर गिरफ्तार

एसकेआईएमएस के डॉक्टर ने कहा कि इस वर्ष इन्फ्लूएंजा मामलों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में बहुत अधिक है, और इससे पहले भी मौतें हो चुकी हैं। एक डॉक्टर ने कहा, “अधिक से अधिक लोग एच1 एन1 परीक्षण में पॉजिटिव पाए जा रहे हैं, हम बुरे समय की ओर बढ़ रहे हैं।” यद्यपि 2017 की शुरुआत में भी इन्फ्लूएंजा के मामलों में कमी रिकॉर्ड की गयी थी। 20 दिसंबर 2016 और 10 जनवरी 2017 के बीच कश्मीर में एच1 एन1 इन्फ्लूएंजा से दो लोग मारे गए थे। चिकित्सकों ने सतर्कता बरतने के लिए कहा है।

घाटी में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ पर हुआ सेमिनार, बड़ी संख्या में छात्राओं ने लिया हिस्सा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zwlu1e

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop