sss

; //]]>

gujarat: पप्पू शब्द के प्रयेग पर EC ने जताई अपत्ति - Khabar NonStop

pappuगुजरात। भारतीय निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को बीजेपी को गुजरात विधान सभा चुनाव प्रचार के दौरान “पप्पू” नाम के प्रयोग करने से नाराजगी जताई है साथ ही इस शब्द का प्रयोग करने में मना भी किया गया है।

9 दिसंबर को होगा मतदान

गुजरात में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को मतदान होना है। नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे। राज्य में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। चुनाव आयोग ने बीजेपी को भेजे एक पत्र में  चुनाव प्रचार अभियान से जुड़े टीवी विज्ञापन, होर्डिंग, पोस्टर और बैनर इत्यादि में “पप्पू” नाम के व्यक्ति का जिक्र पर आपत्ति जतायी। इस बाबत लिखे गये पत्रों में चुनाव आयोग ने बीजेपी से अपने प्रचार सामग्री से पप्पू नाम हटाने के लिए कहा है।

गुजरात में मुस्लिम घरों पर ‘क्रॉस’ का निशान, दहशत

पूरा मामला समझे

गुजरात चुनाव आयोग के अनुसार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष से निशाना साधना मर्यादानुरूप नहीं है। चुनाव आयोग ने बीजेपी की प्रचार सामग्री के परीक्षण के बाद कहा कि उसमें एक खास व्यक्तित्व की तरफ इशारा करते हुए “पप्पू” शब्द का अपमानजनक इस्तेमाल किया गया है।

बीजेपी का कहना

बीजेपी ने भी गुजरात चुनाव आयोग के इस रवैये पर आपत्ति जतायी है। बीजेपी का कहना है कि उसके प्रचार सामग्री में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया गया है इसलिए आयोग का ऐसा निर्देश देना उचित नहीं है। गुजरात में कुल 182 विधान सभा सीटें हैं। बहुमत के लिए 92 सीटें चाहिए। राज्य में पिछले दो दशकों से बीजेपी की सरकार है। राज्य के पिछले तीन विधान सभा चुनाव (2002, 2007 और 2012) बीजेपी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़े थे। तीनों ही बार बीजेपी ने बहुमत से सरकार बनायी थी। नरेंद्र मोदी सीएम बने थे। साल 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बन जाने के बाद राज्य में पहली बार विधान सभा चुनाव हो रहा है।

यशवंत सिन्हा ने फिर साधा मोदी पर निशाना कहा..



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iV4FCI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop