sss

; //]]>

GST के नाम पर ना दें अधिक मूल्य, ऐसे करें जीएसटी से जुड़ी शिकायत - Khabar NonStop

GST

नई दिल्ली। भारत सरकार ने देश में जीएसटी लागू करके भले ही ‘एक राष्ट्र-एक कर’ का नारा जोर शोर से लगाया हो, लेकिन जीएसटी के नाम पर दुकानदार ग्राहकों से अतिरिक्त पैसे लेने से नही बाज आ रहे। हाल ही में जीएसटी परिषद् की बैठक में लगभग 200 से ज्यादा उत्पादों पर जीएसटी कम कर दी है। लेकिन दुकानदार फिर भी ग्राहकों से पुराने रेट वसूल रहे हैं। ऐसे शिकायतें हर रोज आ रहीं हैं कि दुकानदार जीएसटी घटने के बाद भी पुराने रेट ही वसूल रहे हैं। अगर आपके साथ भी कोई ऐसा करने की कोश‍िश करता है, तो आप उसकी श‍िकायत कर सकते हैं। इसके लिए आप फ़ोन, ईमेल अथवा वेबसाइट के जरिये शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

GST रेट घटाकर अब महिलाओं को खुश करेगी सरकार

वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन शिकायत: जीएसटी से जुड़ी ऐसी किसी भी प्रकार की शिकायत करने के लिए आप वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आपको cbec-gst.gov.in पर विजिट करना होगा। यहाँ पर आप ‘Raise Web Ticket’ आप्शन को चुनिए। ‘Raise Web Ticket’ यह आप्शन आपको एक नयी विंडो पर भेजेगा जहाँ पर आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे।

MRP पर बेची जाने वाली चीजों के दाम घटे

ईमेल के माध्यम से करें शिकायत: ईमेल के माध्यम से भी आप जीएसटी से जुडी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आपको cbecmitra.helpdesk@icegate.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करनी होगी। एक और ईमेल helpdesk@gst.gov.in पर भी आप ऐसा कर सकते हैं।

कॉल के माध्यम से: जीएसटी से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने के लिए आप सीबीईसी के टोल फ्री नंबर 18001200232 पर कॉल कर सकते हैं। यह कॉल बिलकुल फ्री रहेगी।

ऐसे पता करें रेट: किस उत्पाद पर जीएसटी का कितना चार्ज लग रहा है आप http://ift.tt/2fhh7PI पर करके पता कर सकते हैं।

जीएसटी में बड़ा संशोधन, 200 प्रोडक्ट्स हुए सस्ते, पढ़ें लिस्ट



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A1D0Lf

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop