GST रेट घटाकर अब महिलाओं को खुश करेगी सरकार - Khabar NonStop
नई दिल्ली। सरकार अब अगले दौर की समीक्षा में वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर जैसे कन्ज्यूमर ड्युरेबल्स पर जीएसटी रेट में कटौती करेगी। अभी इन पर 28% टैक्स लगता है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि कन्ज्यूमर ड्युरेबल्स पर टैक्स कम करने से इनकी खरीदारी बढ़ेगी।आपको बता दें कि ऊंची टैक्स दर होने की वजह से इस सेक्टर में मंदी की शिकायतें आ रही हैं। और साथ ही सरकार महिलाओं को भी खुश करना चाहती है। इसलिए इसमें टैक्स रेट कम कर के उनकी सहूलियतों के सामान सस्ते करने की योजना बना रही है।
MRP पर बेची जाने वाली चीजों के दाम घटे
वैसे भी भारत में डिश वॉशर्स जैसे प्रॉडक्ट्स बड़े पैमाने पर आयात किए जाते हैं। और जीएसटी घटाने से देश में इनके निर्माण को बढ़ावा दिया जा सकता है। कुछ वाइट गुड्स पहले से ही 12% से 18% के टैक्स ब्रैकेट्स में हैं। साथ ही डेलॉयट इंडिया के पार्टनर एम एस मणि ने कहा है कि, ‘सभी कन्ज्यूमर ड्युरेबल्स पर 18% का एक टैक्स लगा दिया जाना चाहिए तो घरेलू निर्माताओं को बहुत फायदा पहुंचेगा। इससे कीमतों में काफी कटौती हो जाएगी। डिश वॉशर्स और एयर कंडीशनर्स जैसे कुछ सामान कुछ वक्त से लग्जरी आइटम्स की कैटिगरी में डाल दिए गए हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AhQ7rW
Comments
Post a Comment