sss

; //]]>

GST काउंसिल की बैठक आज , ये चीजें हो सकती है सस्ती - Khabar NonStop

gstk

जीएसटी को लेकर कई शिकायतें आतीं रहती हैं। गुवाहटी में आज जीएसटी काउंसिल की बैठक शुरू होगी। ये बैठक काउंसिल की 23वीं बैठक होगी, इसके साथ ही आपको बता दें कि ये बैठक दो दिन तक चलेगी। इस बैठक में ऐसे कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं जिससे कि आम आदमी और व्यापारियों की शिकायत हो। ये बैठक अरुण जेटली के नेतृत्व में होगी।

कई वस्तुओं से टैक्स घटेगा 

बैठक में बड़े फैसले को लेकर तब और भी उम्मीद बढ़ गई जब बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी बोलते हुे उन्होंने संभावना जताई कि जीएसटी काउंसिल की आगामी बैठक में 28 प्रतिशत टैक्स दायरे में शामिल 227 वस्तुओं में से 80 प्रतिशत पर टैक्स घट कर 18 प्रतिशत हो सकता है। इतना ही नहीं जीएसटी फिटमेंट कमेटी ने भी 18 प्रतिशत टैक्स वाली कई वस्तुओं का टैक्स रेट घटाकर 12 प्रतिशत करने की अनुशंसा जताई है। 100 से ज्यादा वस्तुओं पर अभी तक टैक्स की दर कम की जा चुकी है।

भारतवंशी ब्रिटिश मंत्री प्रीती पटेल ने दिया इस्तीफ़ा, ये है वजह

बाहर का खाना हो सकता है सस्ता

जीएसटी परिषद की इस बैठक में वित्त मंत्री हेमंत विश्वशर्मा की अध्यक्षता में बने मंत्री समूह की तरफ से मिले कंपोजिशन स्कीम को लेकर असम के सुझावों पर विचार किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि मंत्री समूह ने सुझाव दिया है कि एसी रेस्तरां पर लगने वाले 18 फीसदी जीएसटी को घटाकर 12 फीसदी कर दिया जाए।

एसी होटलों पर लगने वाले रेट को घटाने का संकेत वित्त मंत्री अरुण जेटली भी पहले ही दे चुके हैं। ऐसे में ये तय माना जा रहा है कि ये रेट घटाए ही जाएंगे। इस कारण आम आदमी को बाहर भोजन करना आसान हो जाएगा।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zHomsz

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop