sss

; //]]>

नई Ford Ecosport फेसलिफ्ट खरीदने से पहले पढ़ लीजिए इसका रिव्यू

ऑटो डेस्क: फोर्ड इंडिया ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Ford EcoSport का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने फेसलिफ्ट वर्जन में कार के लुक में बदलाव के अलावा नए फीचर्स जोड़े हैं। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 7.31 लाख रुपए रखी है, जो 10.67 लाख रुपए तक जाती है। हम आपके लिए विभिन्न ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर नई फोर्ड इकोस्पोर्ट 2017 का रिव्यू लेकर आए हैं।

कार में नया केबिन और नया पेट्रोल इंजन दिया गया है। फोर्ड इकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट में 1.5 लीटर डीजल और 1.5 लीटर का तीन सिलिंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। पेट्रोल इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। जबकि डीजल इंजन को 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही जोड़ा गया है। नया पेट्रोल इंजन बेहतर माइलेज देता है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में गियर बड़ी आसानी से बदल जाते हैं। हालांकि अगर आपको और ज्यादा स्मूथ राइडिंग क्वालिटी चाहिए तो टाटा नेक्सन और होंडा WR-V का विकल्प भी अच्छा रहेगा।

नई इकोस्पोर्ट में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 8.0 इंच की फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दी गई है। हालांकि अगर आप लोअर वैरिएंट खरीदते हैं तो 6.5 इंच की ही स्क्रीन मिलेगी।

The post नई Ford Ecosport फेसलिफ्ट खरीदने से पहले पढ़ लीजिए इसका रिव्यू appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2A4fHR9

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop