दिल्ली-एनसीआर में छाया धुंध, ये Fog नहीं Smog है ये - Khabar NonStop
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाके मंगलवार की सुबह यानी आज धुंध की चादर ओढ़े दिख रहे हैं। भारी सर्दियां आने से पहले ही ये कैसे हुआ। आपको बता दें कि ये धुंध ठंड की वजह से नहीं थी बल्कि इसकी वजह एनसीआर में बढ़ता प्रदूषण है। जी हां चौंकिए नहीं यह धुंध फॉग नहीं स्मॉग है। दिल्ली-एनसीआर के लोग आज सुबह घर से निकलते वक्त ध्यान से निकलें। इस स्मॉग की वजह से बुर्जुर्ग और बच्चों को मुश्किलें हो सकती हैं।
सांस लेने में तकलीफ
अस्थमा के मरीजों के लिए भी दिल्ली-एनसीआर में घर से निकलना किसी खतरे से कम नहीं है। हवा में प्रदूषण की वजह से उन्हें सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होगी। इसलिए यदि किसी अस्थमा के मरीज को बाहर जाना है तो अपना पंप साथ में ले जाना न भूले। बच्चों को बिना मुंह पर मास्क लगाकर घर से बाहर न निकलने दें।
एयर इंडिया में ट्रांसजेंडर को नहीं मिली नौकरी तो अदालत में याचिका की दायर
मास्क लगाकर घर से निकलें
जो लोग बाइक से अपने अपने ऑफिस या अन्य जगहों पर जाते हैं। उन लोगों को भी सलाह है कि वें अपने मुंह पर मास्क लगाकर ही जाएं।एनसीआर में ट्रैफिक की रफ्तार भी सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने की वजह से थम गई है। आपको बता दें कि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता सोमवार रात को ही काफी खराब हो गई थी और दृश्यता के स्तर में भी गिरावट दर्ज की गई। इस धुंध की चादर ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने कहा कि हवा में नमी का बढ़ा हुआ स्तर स्थानीय स्रोतों से होने वाले उत्सर्जन से मिल गया है और हवा नहीं बहने के कारण इसने शहर को अपनी चपेट में ले लिया है ।
दीपांकर साहा ने कहा
सीपीसीबी की वायु प्रयोगशाला के प्रमुख दीपांकर साहा ने कहा है कि, ‘‘हवा के बिल्कुल नहीं बहने की वजह से ऐसी स्थिति हुई।’’ साथ ही साहा ने कहा कि पड़ोसी राज्यों – पंजाब और हरियाणा – से अभी शहर में हवा नहीं आ रही है। हालात अभी और बिगड़ेंगे जब दोनों राज्यों से हवा आनी शुरू होगी। गौरतलब है कि पंजाब और हरियाणा में धान की पराली धड़ल्ले से जलाई जा रही है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hhtADJ
Comments
Post a Comment