sss

; //]]>

हंसमुख अध‍िया: FMGC जल्द से जल्द उत्पादों के एमआरपी में करें बदलाव - Khabar NonStop

GST

जीएसटी परिषद ने पिछले दिनों 200 से ज्यादा उत्पादों के जीएसटी रेट में कटौती की है। जिससे आम आदमी के लिए कई चीजें सस्ती हो गई हैं। लेक‍िन अब भी आम लोगों को इनका फायदा नहीं मिल रहा है। इसको लेकर उपभोक्ता उत्पाद वाली कंपनियों (एफएमसीजी) को वित्त सचिव हंसमुख अध‍िया ने कड़े शब्दों में कहा है कि वह जल्द से जल्द उत्पादों के एमआरपी में बदलाव करें, जिससे आम लोगों को घटे हुए रेट का फायदा मिल सके।

GST रेट घटाकर अब महिलाओं को खुश करेगी सरकार

जल्द बदलेगी एमआरपी

एफएमसीजी कंपनियां सरकार की तरफ से फरमान जारी होने के बाद जल्द ही उत्पादों को नये एमआरपी में जारी कर सकती हैं। जिसका सीधा फायदा आम आदमी को मिलेगा। और कई उत्पाद सस्ते हो जाएंगे। जो कि रोज के इस्तेमाल में आते हैं।

होगी कार्रवाई

साफ शब्दों में वित्त सचिव हंसमुख अध‍िया ने कहा है कि उत्पादों को सभी एफएमसीजी कंपनियों को नये एमआरपी के साथ जारी करना होगा। साथ ही ये भी कहा है कि जितना जल्दी हो सके,‍ ये काम किया जाना चाहिए। और जरूरी बदलाव न करने वाली कंपनियों के ख‍िलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

MRP पर बेची जाने वाली चीजों के दाम घटे

कोई बहाना नहीं चलेगा

हंसमुख अध‍िया ने ये भी कहा है कि कंपनियां का पुरान स्टॉक अभी बाकी है। ये कहकर भी कंपनियां रेट घटाने से नहीं बच सकती हैं। उन्होंने कहा कि इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा इन कंपनियों को मिल रहा है। तो इनका पुराना स्टॉक होने का बहाना नहीं चलेगा। अध‍िया ने कहा कि 15 नवंबर से ही उत्पादों की नई कीमतें लागू होनी चाहिए थी। ऐसा नहीं किया गया है, तो इसे जल्द किया जाना जरूरी है।

ये उत्पाद होंगे सस्ते

– चुइंग गम

– चॉकलेट

– कॉफी

– कस्टर्ड पाउडर

– शैंपू

– डियोडोरेंट

– कपड़े धोने के डिटर्जेंट पाउडर

– कंडेस्ड मिल्क

– रिफाइंड चीनी

– पास्ता करी पेस्ट समेत अन्य उत्पाद



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zW5BBd

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop