sss

; //]]>

flipkart ने लॉन्च किया पहला स्मार्टफोन Billion Capture+ - Khabar NonStop

flipkart-4

नई दिल्‍ली। फ्लिपकार्ट (flipkart) अभी तक न जाने कितने अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन की अपने प्लाटफॉर्म पर बिक्री करती है। पर अब flipkart अपना फोन लॉन्च किया है। जी हां अब देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट ने अपना स्मार्टफोन बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने इस फोन को बिलियन कैप्चर + (Billion Capture+) नाम से दिया है। कंपनी ने इसे मेड फार इंडिया ब्रांडिंग के तहत लॉन्च किया गया है। 15 नवंबर से फोन की बिक्री शुरू की जाएगी। Billion Capture+ की बिक्री एक्सक्लूसिव रूप से फ्लिपकार्ट पर ही की जाएगी।

NASA आपके टैक्सी से उड़ेंने के सपने को करेगा साकार

इससे पहले भी साल 2014 में फ्लिपकार्ट ने डिजिफ्लिप प्रो सीरीज के टैबलेट मार्केट में उतारे थे।  स्‍मार्टफोन के साथ ही कुक वेयर, मिक्सर-ग्राइंडर, बैकपैक्स, टी-शर्ट आदि भी उतारने की तैयारी कर रही है। फ्लिपकार्ट (flipkart) ने नए स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें वेबसाइट पर भी जारी की हैं।

ये हैं फीचर्स

फ्लिपकार्ट Billion Capture+ स्मार्टफोन में ड्युल रियर कैमरे है। 1080×1920 पिक्सल रिज्यूलेशन और 5.5 इंच की डिस्पले दी गई है। इसके साथ ही इस फोन में 13 MP (आरजीबी) का कैमरा है।और 13 MP (मोनोक्रोम) सेंसर दिया गया है। जो कि डुअल फ्लैश के साथ आता है। और फ्रंट में 8 MP का  कैमरा भी दिया गया है। फोन में 3500 mAh की दमदार बैटरी दी गई है। भविष्य में कंपनी ने फोन को एंड्रायड ओरियो अपडेट मिलने का वादा किया है। इसमें पावर देने के लिए 3500 mAh की बैटरी है। क्विकचार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किए गए फोन की बैटरी के बारे में कंपनी का दावा है कि फोन केवल 15 मिनट की चार्जिंग में 7 घंटे की बैटरी लाइफ देगा।

इस फोन में कवॉलकॉम स्नैपड्रेग्न 625 प्रोसेसर हो सकता है। फोन अनलिमिटेड क्लाउड स्टोरेज के साथ ही एंड्रायड नूगा पर चलेगा।इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 3 GB और 4 GB दो रैम वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें इनबिल्ट स्टोरेज के लिए 32 GB व 64 GB के दो वेरिएंट हैं। और आप माइक्रो एसटी कार्ड की मदद से मेमोरी को 128 GB तक बढ़ा सकते हैं। कंपनी फोन खरीदने पर  अनलिमिटेड सिक्योर क्लाउड स्टोरेज भी दे रही है। फोन के 32 GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए और 64 GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए है। फोन के दोनों वेरिएंट मिस्टिक ब्लैक और डेजर्ट गोल्ड कलर में मिलेंगे।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zNur75

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop