sss

; //]]>

शिवसेना: बीजेपी कर सकती है EVM से छेड़छाड, कर रही डर्टी पॉलिटिक्स - Khabar NonStop

untitled_1_copy_1511410919_618x347

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में ईवीएम में कथित गड़बड़ियों की खबरें आईं हैं। इस कारण शिवसेना ने बीजेपी पर निशाना साधा है। सामना जो कि पार्टी का मुखपत्र है। उसमें लिखे लेख में योगी सरकार पर शिवसेना ने आरोप लगाया गया है कि जीत के लिए यूपी में निकाय चुनाव में बीजेपी सरकार डर्टी पॉलिटिक्स करेगी। इतना ही नहीं ईवीएम से छेड़छाड़ का भी आरोप बीजेपी पर लगाया गया है।

यूपी नगर निगम चुनाव: वोटिंग शुरू, योगी आदित्यनाथ ने डाला वोट

बीजेपी चुनाव में कर रही डर्टी पॉलिटिक्स

सामना में लिखा गया है कि यूपी में जनता का ध्यान बांटने के लिए ईवीएम में छेड़छाड़ की है। क्योंकि इसके अलावा बीजेपी के पास कोई चारा नहीं बचा है। साथ ही पार्टी का आरोप है कि यूपी में बीजेपी डर्टी पॉलिटिक्स कर रही है।

न ही योगी और न ही बीजेपी रिस्क 

लिखे लेख के मुताबिक ये सब करने का एक अलग कारण है। इसका कारण है कि ये यूपी में योगी सरकार का पहला फ्लोर टेस्ट है। इसमें किसी तरह का रिस्क नहीं लिया जा सकता है। न ही योगी और न ही बीजेपी रिस्क लेगी। इस चुनाव में भड़काऊ बयानबाजी, ऊटपटांग हरकतें, भाड़े की भीड़, किसी की बदनामी, किसी को धमकी जैसे सारे काम होंगे।

योगी: अगर धमकी देने वालों पर हो कारवाई तो भंसाली पर भी हो कार्रवाई 

कांग्रेस से पिट जाती है बीजेपी

इतनी ही नहीं शिवसेना का ये भी आरोप है कि जहां इवीएम से छेड़छाड़ नहीं हो पाती है, वहीं कांग्रेस से पिट जाती है बीजेपी। इस बात का प्रमाण चित्रकूट, मुरैना और सबलगढ़ है। योगी सरकार को यही डर परेशान कर रहा है। बीजेपी का यूपी निकाय चुनाव जीतना जरूरी है। क्योंकि इसका असर गुजरात में होने वाली वोटिंग पर पडेगा।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hLo6hh

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop