फरियादी युवती निकली पुरानी दोस्त तो DM ने कर ली शादी - Khabar NonStop
लउनऊ। लखनऊ के आइएएस अधिकारी संजय खत्री इन दिनों चर्चा में हैं। बता दें इससे पहले डीएम संजय खत्री उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के साथ विवाद में भी चर्चा में आए थे।
जानें क्या है मामला
बता दें की गाजीपुर में जिलाधिकारी के पद पर रहते समय उनके सामने फरियाद लेकर गई एक युवती को उन्होंने अपना जीवनसाथी बना लिया है। गाजीपुर में तैनाती के समय परवान चढ़ा प्रेम रायबरेली में डीएम के पद पर तैनाती के समय विवाह में बदल गया। संजय खत्री ने 19 नवंबर यानी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर नई दिल्ली में गाजीपुर की इस युवती के साथ विवाह कर लिया।
बहराइच: धूम-धाम से मनाया जाएगा उर्से पाक
सादे समारोह में किया विवाह
निकाय चुनाव के आहट के बीच नई दिल्ली गए संजय खत्री ने एक सादे समारोह में गाजीपुर के सामान्य परिवार की इस महिला से विवाह कर लिया। फिलहाल उनका यह विवाह अब बेहद चर्चा का विषय बना है। राजस्थान के जयपुर निवासी 2010 बैच के आइएएस अधिकारी हैं।
सिकन्द्राबाद में भी होगी मोदी सरकार: महेश शर्मा
युवती सिविल सेवा सर्विसेज की तैयारी में है
गाजीपुर निवासी युवती विजय लक्ष्मी सिविल सेवा सर्विसेज की तैयारी भी कर रही थी। इसी बीच डीएम संजय खत्री से उसकी मुलाकात उनके ऑफिस में हो गई। गाजीपुर निवासी युवती विजय लक्ष्मी सिविल सेवा सर्विसेज की तैयारी भी कर रही थी। इसी बीच डीएम संजय खत्री से उसकी मुलाकात उनके ऑफिस में हो गई। गाजीपुर से इंटर करने के बाद विजय लक्ष्मी दिल्ली चली गई थीं, जहां पर वह सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी में लग गईं। जहां पर वह क्लास करने जाती थीं, वहीं पर संजय खत्री भी परीक्षा की तैयारी में लगे थे।
संजय हुए सफल, विजय लक्ष्मी रही असफल
विजय लक्ष्मी परीक्षा में सफल न होने के कारण वापस गाजीपुर लौट आईं जबकि संजय कुमार खत्री सिविल सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ट्रेनिंग में चले गए। इसके बाद उनकी पोस्टिंग का सिलसिला शुरू हुआ। करीब सात वर्ष बाद वह डीएम के रूप में गाजीपुर पहुंचें, जहां पर विजय लक्ष्मी भी थीं। इसी दौरान एक बार विजय लक्ष्मी किसी काम से जिलाधिकारी ऑफिस गईं, जहां पर संजय कुमार खत्री से उनकी भेंट हो गई। पुरानी यादें ताजा होने के बाद इनके बीच मुलाकात का सिलसिला शुरु हो गया। दोनों के बीच फिर से वो लगाव शुरु हुआ और दोनों ने शादी कर ली।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iVMIF3
Comments
Post a Comment