गुजरात: CM विजय रुपाणी का ऑडियो टेप वायरल - Khabar NonStop
गुजरात के विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे जैसे नजदीक आ रही हैं वैसे ही कोई न कोई नेता कभी अपने बयान को लेकर तो कभी संबधित वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। अब ताजा मामला है गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का है जिनका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सुरेंद्रनगर से नरेश संगीतम से बात कर रहे हैं।
गुजरात चुनाव: वडगांव से निर्दलीय के तौर पर दलित नेता जिग्नेश लड़ेंगे चुनाव
हालांकि, khabarnonstop इस वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इसके अलावा यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह ऑडियो कब की है लेकिन सोशल साइट्स और whatsapp पर यह काफी वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में क्या है बातचीत?
नरेश – हां जी, हां जी..
विजय रूपाणी – एक मिनट जरूरी फोन आया है।
नरेश – हां जी, साहब! जय जिनेंद्र
विजय रूपाणी – नमस्कार जय जिनेंद्र
विजय रूपाणी – नरेशभाई हमें लड़ना नहीं है फॉर्म वापस ही लेना है क्योंकि पूरे भारत में एक ही जैन मुख्यमंत्री है।
नरेश – बराबर
विजय रूपाणी – मुझे नरेंद्र भाई का फोन आया था, मुझे कहा कि पांच फीसदी जैन नहीं है फिर भी हमने जैन को मुख्यमंत्री बनाया। और सुरेंद्र नगर में जैन माने या नहीं?
नरेश – माने क्यों नहीं माने..
विजय रूपाणी – हमारी सबकी परिस्थिति खराब है, मेरी स्थिति ज्यादा खराब हो रही है।
नरेश – हम आपकी परिस्थिति खराब नहीं होने देंगे, आपका साथ देंगे।
आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो पर दोनों पक्षों की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। गौरतलब है कि गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार से बीजेपी के लिए प्रचार भी शुरू कर दिया है।
गुजरात चुनाव: हाफिज-डोकलाम और सर्जिकल स्ट्राइक ने ली ‘विकास’ की जगह
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AdfFWs
Comments
Post a Comment