sss

; //]]>

मिशन ‘राम मंदिर’: श्रीश्री CM योगी से मिलने पहुंचे लखनऊ - Khabar NonStop

sri sri ravishankar

आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर राम मंदिर विवाद को लेकर मध्यस्थता कर रहे हैं। श्री श्री रविशंकर लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने पहुंचे हैं। दोनों की मुलाकात सीएम हाउस में चल रही है। फिरंगी महली के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। श्री श्री रविशंकर अभी तक इस मुद्दे को लेकर कई लोगों से बात कर चुके हैं। रविशंकर सीएम योगी से मिलने के बाद  अयोध्या भी जाएंगे।

योगी आदित्‍यनाथ: ननिहाल में राम मंदिर बन गया है, तो आगे भी रास्‍ता निकल आएगा

ये चार मुद्दों रहेगें फोकस में –

– बाबरी मस्जिद और राम मंदिर के मुद्दों पर अलग-अलग पक्षों से बात करने का क्या रोडमैप होगा?

–  दोनों तरफ से हल निकालने के लिए किसको शामिल किया जाएगा?

– राज्य और केंद्र सरकार का बातचीत के बाद क्या रोल रहेगा?

– आखिरी मसौदा किस तरह तैयार होकर कोर्ट में किस रूप में पेश होगा?

राजनीतिक हस्तक्षेप से हल निकलना मुश्किल

फिरंगी महली के खालिद रश्दी फिरंगी का श्री श्री रविशंकर से मुलाकात को लेकर कहना है कि वह एक बड़े आध्यात्मिक गुरू हैं, हम उनका सम्मान करते हैं। अगर उनके पास इस मुद्दे का कोई हल है तो वे उस हल को सुप्रीम कोर्ट के सामने रखें। लेकिन कब इसका हल निकलना मुश्किल हो जाएगा अगर इसमें कोई राजनीतिक हस्तक्षेप होता है। साथ ही खालिद रश्दी ने कहा कि कोर्ट के फैसले के आधार पर ही मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड काम करेगा, हमें किसी तरह का कोई पत्र नहीं मिला है।

ये है श्री श्री का कार्यक्रम

श्रीश्री रविशंकर 16 नवंबर को अयोध्या जा रहे हैं। वे रामलला के दर्शन करेंगे, अलग-अलग अखाड़ों और संतों से मुलाकात भी करेंगे और इसके साथ ही अन्य पक्षकारों से भी मुलाकात कर सकते हैं। अयोध्या से लौटने के बाद श्रीश्री रविशंकर योगी सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मोहसिन रजा और कई मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मिलेंगे।

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से निकाय चुनाव प्रचार की शुरुआत की। उन्होंने ये भी कहा है कि राम के बगैर भारत में कोई काम नहीं हो सकता है, राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं। इतना ही नहीं योगी ने ये भी कहा कि हम अयोध्या को उसका गौरव वापस दिला कर रहेंगे।

बहराइच: आज दोपहर 3 बजे होगी CM योगी आदित्यनाथ की जनसभा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zDZyl6

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop