sss

; //]]>

CM के दौरे से अधिकारियों में हड़कंप, किसानों ने बताई समस्या - Khabar NonStop

CMपीलीभीत। उत्तर प्रदेश का सीएम योगी आदित्य का आज पीलीभीत मे दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था की सड़कों की सफाई से लेकर और भी कई नये काम किये गए। सीएम योगी पीलीभीत पुलिस लाईन पहुंचे जिसके बाद नवीन मण्डी समिति पहुंचकर सीएम योगी ने किसानों से घटतौली को लेकर बात की। किसानों से पूछा कि धान या गेहूं बिक्री कही बिचौलियो के माध्यम से तो नही होती। किसानों से संतुष्टी की बात भी पूछी। हालांकि पूरी मण्डी में दो तीन ही किसान ही थे।

छेड़छाड़ से परेशान मां बेटी ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग

किसानो ने बताया

वहीं किसानों ने बताया कि उनका 2 कुंतल अनाज जमीन पर ही रह जाता है। जिसकी शिकायत कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से की लेकिन कोई हल नहीं निकला। वही सीएम योगी ने मण्डी समिति के अधिकारियों की फटकार भी लगाई। साथ ही किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने की भी बात कही। वही सीएम योगी मण्डी परिसर मे कूडे की गंदगी का भरमार देखकर बिगड़ गए। साथ ही मण्डी सचिव् को सख्त निर्देश देते हुए फटकार भी लगाई।

बुलंदशहर- पुलिस ने पकड़ी 120 पेटी अरुणाचल प्रदेश की शराब

शुगर फैक्ट्री का जायजा

सीएम योगी एल एच् शुगर फैक्ट्री पहुँचे और वहाँ से माधौटांडा में गन्ना क्रय केन्द्र का भी जायजा लेने पहुँचे। जिसके बाद सीएम योगी चूका स्पाट भी गए। जहाँ पहुंचकर उन्होंने वन सम्पदा के साथ टाईगर रिजर्व का भी जायजा लिया। उसके बाद सीएम योगी पीलीभीत पुलिस लाइन पहुँचे। और 5 बजे हैलीकाफ्टर से लखनऊ के लिये रबाना हो गये। वही सीएम योगी से जब मीडिया ने कितने किसानो के होने की बात कही तो सीएम साहब ने कहा कि किसान का कोई भी दिन छुट्टी का नही होता किसान रोज ही मण्डी आता है हमारा मकसद है कि किसानों को गन्ना और धान की फसल की बिक्री में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या ना हो। हमारा मकसद सिर्फ किसान खुशहाल रहे।

पीलीभीत-मुख्यमंत्री ने गंदगी देख जताई नाराजगी…

4.40 बजे हुई प्रेस कॉन्फ्रेस हुई

वही सीएम योगी के चूका स्पॉट से वापस आने के बाद पीलीभीत पुलिस लाइन में 4:40 बजे प्रेस कॉन्फ्रेस को लेकर भी कार्यक्रम था। लेकिन यहा गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने कुछ ही अपने कुनबे के पञकारो को अंदर जाने दिया और जब अन्य पत्रकारों के जाने की बात आयी तो साहब ने अंदर जाने के लिये स्पष्ट मना कर दिया। पीलीभीत प्रशासन ने कुछ चुनिंदा पत्रकारों को ही अंदर बुलया था। जो प्रशासन के अनुसार ही कार्य शैली रखते है।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AA7S25

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop